बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं को घर-घर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण

शेयर करें

दुर्ग // भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर के दिशा निर्देश के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मागदर्शन में लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 66 वैशाली नगर अंतर्गत आज 24 अप्रैल 2024 को मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पंचराम सलामे द्वारा बीएलओ और सेक्टर अधिकारी के साथ मतदाता के घर-घर जाकर मतदाता सूचना पर्ची का वितरण किया गया।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी हरवंश मिरी ने बताया है कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में सभी बीएलओ द्वारा मतदाता सूचना पर्ची वितरण किया जा रहा है। अब तक लगभग 70 घरों में मतदाता पर्ची का वितरण किया जा चुका है। वितरण की जाँच एवं निरीक्षण सेक्टर अधिकारियों द्वारा की जा रही है। सेक्टर अधिकारियों से प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट प्राप्त कर निर्वाचन कार्यालय को भेजी जा रही है। निर्धारित तिथि तक सभी को मतदाता सूचना पर्ची वितरण कर लीं जाएगी।

  • Related Posts

    डॉ. तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति – मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर पहुंचकर पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर पर…

    और पढ़ें
    46,500 मीट्रिक टन अतिरिक्त डीएपी आवंटन से खरीफ सीजन के लिए खाद की उपलब्धता हुई सुनिश्चित
    • July 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा छत्तीसगढ़ को 46,500 मीट्रिक टन अतिरिक्त डीएपी आवंटित किए जाने पर उनका हार्दिक आभार…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *