निर्वाचन ड्यूटी के दौरान नक्सली वारदात में शहीद जवान को 30 लाख रुपए और घायल जवान को 15 लाख रुपए की दी जा रही अनुग्रह राशि

शेयर करें

रायपुर // भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन कार्य में नियोजित सीआरपीएफ के शहीद आरक्षक देवेन्द्र कुमार के परिजनों को छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार 30 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की स्वीकृति प्रदान की जा रही है। वहीं निर्वाचन ड्यूटी के दौरान घायल सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट मनु एचसी को 15 लाख रूपए की अनुग्रह राशि की स्वीकृति दी जा रही है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्वाचन कार्य हेतु नियोजित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा बलों के जवानों के निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत्यु अथवा घायल होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार अनुग्रह राशि की स्वीकृति प्रदान की जाती है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आज मतदान के दौरान शहीद और घायल जवानों के लिए नियमानुसार अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि की स्वीकृति की कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आज मतदान के दौरान बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केंद्र गलगम में आउटर कार्डन ड्यूटी में तैनात सीआरपीएफ के डी/196 कंपनी के आरक्षक देवेन्द्र कुमार द्वारा कैंपस के बाहर एरिया डोमिनेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से गंभीर चोट लगने से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से रायपुर लाते समय उनका निधन हो गया।

बीजापुर में सीआरपीएफ के 62वीं बटालियन की ई कम्पनी मतदान के मद्देनजर एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। एरिया डोमिनेशन के दौरान थाना भैरमगढ़ क्षेत्रांतर्गत चिहका क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट हो गया। प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट मनु एचसी घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से रायपुर लाया गया है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply