जामुल // भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस जामुल मंडल द्वरा सोनी मेरिज पैलेश में मनाया गया l सर्व प्रथम माँ भारती, प. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर माल्यार्पण पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरवात की गई l मुख्य अतिथि के रूप वरिष्ट भाजपा एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष यशवंत ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रेखराम बंछोर जिला अनुसूचित जाति मोर्चा चन्द्रप्रकाश मांडले, मंडल अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे l
स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ताओ को गमछा पहनाकर एवं श्रीफल भेटकर कर सम्मान किया l एवं जामुल मंडल के कार्यकताओं द्वरा रावण भाठा में जनता को शरबत पीलाकर स्थापना दिवस मनाया गया l
श्री ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा की भाजपा आज 45वां स्थापना दिवस मना रही है। 6 अप्रैल 1980 को बीजेपी की नींव पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गजों ने रखी थी। 44 सालों में बीजेपी हर कसौटी को पार कर आज देश की नंबर-1 पार्टी बन गई है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी लगातार फल-फूल रही है।देश के करीब 90 फीसदी राज्यों में आज कमल खिला हुआ है।
अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा…. की बात कहने वाले भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी आज दुनिया में भले ही नहीं है। लेकिन उनकी मेहनत से खड़ी हुई पार्टी दुनियाभर में सिरमौर बनी हुई है। 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी इस बार मिशन 400 पार लक्ष्य लेकर चल रही है।
इस अवसर पर पार्षद दीपक गुप्ता, रामदुलार साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमंत देवांगन, संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा जितेन्द्र साहू, मंडल उपाध्यक्ष दीपक सिह, मंत्री संजय यादव, अश्वनी यादव, देवबिहारी मिश्रा, अश्वनी पांडे, मेघनाथ साहू, अंजेश अग्रवाल, ओमप्रकाश यादव, सुरेश मानिकपुरी, ओमप्रकाश साहू, धुर्व देवांगन,कुलेश्वर वर्मा, अजय निर्मल, रमेश साहू, भगवान सिंह, लल्लन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव, महामंत्री अनूप राय, किशन गर्ग, लेखराम पाल, सागर यादव, राजेश यादव, ऋषभ बंछोर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






