ध्वजवाहकों का सम्मान समारोह 31 को, श्रीराम जन्मोत्सव समिति करेगी सम्मानित

शेयर करें

भिलाई // श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई द्वारा इस बार लगातार 39वें वर्ष श्रीरामनवमी का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके पूर्व समिति द्वारा 31 मार्च, रविवार को विभिन्न प्रखण्डों के अंतर्गत विभिन्न मंदिरों एवं पूजा स्थलों से ध्वज लेकर निकलने ध्वजवाहकों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समिति के संरक्षक, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय उपस्थित रहेंगे। वहीं समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीराम जन्मोत्सव समिति जिसकी नींव ही श्रीराम मंदिर आंदोलन के साथ ही रखी गई थी, इसका संकल्प भी पूरा हुआ। समिति द्वारा इस वर्ष भी भव्य रूप से श्रीरामनवमी का आयोजन किया जाएगा। इसके पूर्व 31 मार्च को सभी ध्वज प्रमुखों का सम्मान सेक्टर 10 गुण्डिचा मण्डप में किया जा रहा है। साथ ही 1 अप्रैल से शुरू होने वाले “एक मुट्ठी दान- श्रीराम के नाम” अभियान की शुरूआत भी की जाएगी।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply