बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल पांच अभ्यर्थियों ने दाखिल किए हैं कुल सात नामांकन पत्र

शेयर करें

रायपुर // लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन हेतु बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए आज राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में कवल सिंह बघेल, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में महेशराम कश्यप, बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में आयतु राम मंडावी और हमर राज पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में नरेन्द्र बुरका ने अपना नामनिर्देशन पत्र जमा किया।

बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल पांच अभ्यर्थियों द्वारा कुल सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।  

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में प्रथम चरण के मतदान अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। सार्वजनिक अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को की जाएगी। उम्मीदवार 30 मार्च तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।

  • Related Posts

    डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के डुमरतराई में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित नवीन थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण किया। इस…

    और पढ़ें
    पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर ।। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पंडवानी की महान साधिका, पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई को बुधवार को रायपुर स्थित महंत घासीदास…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *