सोशल मीडिया भाजपा के कार्यकर्ता एवं इनफ्लुएंसर भाजपा की जीत की प्रमुख कड़ी – विजय बघेल

शेयर करें

दुर्ग // भाजपा की दुर्ग लोकसभा स्तरीय सोशल मीडिया आईटी इनफ्लुएंसर मीट दुर्ग बायपास रोड में स्थित होटल चौहान इंपीरियल में लोकसभा सांसद विजय बघेल की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुई आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा के संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र से सोशल मीडिया, आईटी के भाजपा कार्यकर्ता एवं सोशल विभिन्न प्लेटफार्म पर भारतीय जनता पार्टी एवं अपने सोशल अकाउंट पर विभिन्न माध्यम से आम जनमानस के बीच में अपना संदेश प्रेषित करते हैं उनका सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर किया गया l

इस अवसर पर लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है करोड़ों कार्यकर्ता है उसके बावजूद सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना व्यक्तिगत मत रखते हुए भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जब 2014 के चुनाव में आए तो सोशल मीडिया एक लिमिट प्लेटफार्म था पर मोदी जी ने आज चुनाव को लेकर सबसे बड़ा हथियार के रूप में विकसित कर दिया है हमें गर्व होता है कि हम उसे पार्टी के हिस्सा हैं भारत माता की वह लाल जो विश्व के सर्वमान्य नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन्होंने भारत माता को विश्व गुरु बनाने के लिए रात दिन एक कर रहे हैं एक समय था अपनी सुरक्षा की दृष्टिकोण से दूसरे देशों का मुंह ताकना पड़ता था पर आज स्वयं हम दूसरे देशों को भी हथियार बेच रहे हैं आर्थिक स्तर पर भारत काफी तेजी से मजबूत बन रहा है शिक्षा का स्तर स्वास्थ्य का स्तर बड़ी तेजी से बदलाव आया है और इन सभी बदलाव को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ हमारे सोशल मीडिया के इनफ्लुएंसर आम जनमानस के मानस पटल पर रेखांकित कर रहे हैं मैं योद्धाओं को नमन करता हूं |

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीपक महस्के इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का विभिन्न प्लेटफार्म में उपस्थित आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में महारत हासिल प्राप्त किए हुए आप सभी किसी न किसी रूप से पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है आने वाले दिनों में आप सभी जिस तरह विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया में अपनी उपस्थिति दर्ज कराए थे ठीक उसी तरह लोकसभा के चुनाव में भी पूरी शक्ति के साथ भाजपा की जीत तय करनी है |

आईटी सेल के प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई ने इस अवसर पर कहा कि आईटी सेल और सोशल मीडिया किसी समय में पार्टी के एक ही अंग थे जैसे-जैसे कार्य बढ़ता गया इसे अलग किया गया लेकिन हम सभी एक ही संगठन के कार्य करता है और दोनों कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे पार्टी के विभिन्न स्वरूप में जो आईटी के सेक्टर एवं सोशल मीडिया के प्लेटफार्म में चेंज आते हैं समय-समय पर उसकी समीक्षा करना और कार्यकर्ताओं के बीच में रखना और उन्हें प्रशिक्षित करना हम सबका दायित्व है सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को मैं नमन करता हूं जो पार्टी के पक्ष में हमेशा लिखते हैं और विपक्षियों के हमलो का जवाब भी देते हैं |

आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष भिलाई महेश वर्मा ने भी संबोधित किया | आयोजित कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा ने किया और आभार सोशल मीडिया लोकसभा प्रभारी प्रमोद सिंह ने किया आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, प्रदेश मंत्री एवं लोकसभा प्रभारी अवधेश चंदेल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीपक महस्के, भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक सोमेश चंद्र पांडेय, आईटी सेल प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई, लोकसभा शह प्रभारी प्रितपाल बेलचंदन, विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, लोक सभा संयोजक आई टी सेल सोशल मीडिया प्रमोद सिंह, लोक सभा सहसंयोजक एवं दुर्ग संभाग प्रभारी राकेश साहू महामंत्री प्रेम साहू, बिजेंद्र सिंह , दुर्ग लोकसभा सोशल मीडिया सोशल मीडिया संभाग प्रभारी अभिषेक कश्यप, ,राजा महोबिया, जिला संयोजक आई टी सेल जितेंद्र सिंह राजपूत, भारत भम्भाणी, जिला संयोजक सोशल मीडिया रवि कश्यप, रजनीश श्रीवास्तव,
आयुषी पांडेय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक उपस्थित थे।

आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा के अंतर्गत आने वाले विधानसभा दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण,अहिवारा, पाटन, वैशाली नगर, भिलाई नगर, बेमेतरा, नवागढ़ ,साजा, विधानसभा क्षेत्र के सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के कार्यकर्ता एवं सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर उपस्थित रहे l

  • Related Posts

    दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की माटी से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका में अपनी पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले के गणेश कुमार कर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply