लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा से ठीक पहले 2 पार्षदों ने बीजेपी का दामन थामा

शेयर करें

जामुल // लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा से ठीक पहले 2 ने पार्षदों  बीजेपी का दामन थामा लिया है , शनिवार को भारतीय जनता पार्टी दुर्ग लोकसभा चुनाव की तैयारी अहिवारा विधानसभा स्तरीय बैठक भिलाई 3 में आयोजन किया गया । जिसमें दुर्ग लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल, लोकसभा प्रभारी चन्दूलाल साहू, सह प्रभारी राजीव अग्रवाल, प्रीत पाल बेलचंदन, अवधेश चंदेल,पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू , विधायक राज महंत डोमन लाल कोर्सेवाडा, भाजपा दुर्ग अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा,नगर पालिका जामुल अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर , भिलाई जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू , खिलावन साहू, दिलीप सिंह आदि के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव हेतु अहिवारा विधान सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं को उपस्थित अतिथियों ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए व अहिवारा विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सुझाव लिए।दुर्ग लोकसभा चुनाव के विधानसभा स्तरीय बैठक भिलाई -3 में जामुल नगर पालिका परिषद के वार्ड 16 शिवपुरी स्वतंत्र पार्षद चुम्मन वर्मा, वार्ड 14 जामुल अटल आवास काँग्रेस पार्षद रामदुलार साहू -गुल्ली, वार्ड 5 राम मंदिर छाया पार्षद एवं पूर्व महामंत्री ब्लाक कांग्रेस जामुल योगेंद्र सिंह ( लल्लन सिंह), वार्ड 15 राजीव नगर के पूर्व एल्डरमैन एवं छाया पार्षद ओमप्रकाश यादव, वार्ड 13 के पूर्व .काँग्रेस पार्षद महेंद्र विश्वकर्मा व चुम्मन वर्मा के साथ शिवपुरी जामुल के श्यामू साहू, राजेन्द्र देवांगन, शिव जंघेल, रोशन देवांगन, मुकेश निर्मल, हिमांचल उमरे, डोमन साहू, हरे मंगल देवांगन, ललित साहू, धर्मेंद्र , सौरभ आदि लगभग 50 लोगो ने जामुल भाजपा अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए । जिसे जामुल भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलवाई।

भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का सम्मान व स्वागत जामुल नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि हेमंत देवांगन , अश्वनी यादव, विशेश्वर वर्मा , बाली बर्मन, उमेन्द्र वर्मा, सुभाष पांचाल, राकेश वर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपेश्वरी वर्मा, दुर्गा देवांगन, गायत्री निषाद, सरिता वर्मा, फुलेश्वरी, हिना कौशल आदि कार्यकर्ताओं ने किये।

  • Related Posts

    एपीडा, कृषि एवं पंचायत विभाग के साथ बनी कार्ययोजना, बस्तर संभाग में होगा विशेष सर्वे और परीक्षण
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // बस्तर संभाग के जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बड़े बाजारों तक पहुंचाने तथा किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार…

    और पढ़ें
    रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (National Medical Commission – NMC) के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल (जेएनएम) मेडिकल कॉलेज, रायपुर में एमबीबीएस सीटों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *