दर-दर भटकता था ये अंधा कुत्ता, एक कॉल आया और अब अमेरिका में जी रहा है Royal Life

शेयर करें

नई दिल्ली। करीब नौ महीने के अंधे आवारा कुत्ते की दिल को छू लेने वाली कहानी सामने आई है. इस कहानी में एक युवती के अथक प्रयासों की बदौलत अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में उस कुत्ते को एक प्यारा सा घर मिल गया है. एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जीव आश्रय’ नाम के एक एनजीओ को फरवरी महीने में ग्वालियर रोड पर एक दयनीय हालत में एक कुत्ते के रेस्क्यू को लेकर एक कॉल आया था. कुत्ते के शरीर का काफी हिस्सा जला हुआ और जख्मी था.

एनजीओ चलाने वाली मिनी खरे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और ‘शेरी’ नाम के कुत्ते को वापस ले आईं और उसका इलाज करवाया. मिनी खरे ने बताया कि, हमने शेरी का इलाज कराया और फिर हमें उसके लिए घर खोजने में समस्या हुई क्योंकि वह कुत्ता अंधे होने की वजह से चल नहीं सकता था.

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाया और दिल्ली के एक पशु चिकित्सक ने अमेरिका में हेलेन ब्राउन से संपर्क किया, जो आवारा जानवरों के लिए एक एनजीओ चलाते हैं. शेरी को दिल्ली लाया गया और उसका आगे इलाज किया गया. उसके बाद अंत में उसे पेन्सिलवेनिया भेज दिया गया. शेरी को औपचारिक रूप से गोद लिया गया और उन्होंने उसको सोमवार से एक नया जीवन देना शुरू कर दिया है. (साभार zee news)

  • Related Posts

    संघ कार्य का मूल लक्ष्य श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना — दीपक विसपुते
    • May 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंशहडोल // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम सामान्य के उद्घाटन सत्र का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, शहडोल स्थित श्रीगुरुजी सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम…

    और पढ़ें
    5 महीने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित यथार्थ को मुख्यमंत्री ने कराया एयरलिफ्ट
    • May 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभोपाल // मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मानव जीवन के लिए कितने संवेदनशील हैं, इसका अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है। उन्होंने एक बार फिर इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *