मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा निर्णय, पीएम आवास निर्माण के लिए हितग्राही लीज क्षेत्रों से छोटी गाड़ी में ले जा सकेंगे रेत

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को राहत देने बड़ा निर्णय लिया है। हितग्राहियों को लीज वाले स्थलों से छोटी गाड़ी में अपने पीएम आवास के निर्माण में इस्तेमाल हेतु रेत ले जाने की छूट प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को रेत लीज वाले स्थलों से छोटी गाड़ी में अपने आवास के निर्माण हेतु रेत ले जाने पर किसी तरह की रायल्टी नहीं देनी होगी। मुख्यमंत्री के निर्णय की घोषणा विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास नहीं बने। अब 18 लाख आवास बन रहे हैं। हितग्राही अपने मकान का काम जल्द पूरा कर सकें। इसके लिए हितग्राही प्रधानमंत्री आवास हेतु रेत लीज वाले स्थलों से छोटी गाड़ी से रेत ले जा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर में 18 लाख से अधिक आवास मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने स्वीकृत किये हैं। इनका निर्माण कार्य आरंभ हो गया है। निर्माण कार्यों में किसी तरह की असुविधा हितग्राहियों को न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री ने यह बड़ा निर्णय लिया है।

  • Related Posts

    श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल मानव सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने इस…

    और पढ़ें
    साहीवाल पशुओं की नीलामी
    • October 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा दुर्ग के अंतर्गत संचालित डेयरी इकाई (बुल मदर एक्सपेंरिमेंटल डेयरी फार्म) में विभिन्न वर्गों के साहीवाल पशुओं जैसे दुधारू गाय/सूखी गाय/गाभिन गाय,…

    और पढ़ें

    Leave a Reply