पुरीपीठाधीश्वर श्रीमज्जद्गगुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज का हो रहा है जामुल आगमन

शेयर करें

जामुल // स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज का 1 मार्च को तीन दिवसीय प्रवास पर जामुल, ज़िला- दुर्ग आगमन हो रहा है, जहां 02 मार्च को शाम 4:00 बजे से शिवपुरी,जामुल में शंकराचार्य जी विशाल हिन्दू राष्ट्र धर्मसभा के माध्यम से सभी सनातनीयों को अपना आशीर्वचन प्रदान करेंगे l

शंकराचार्य जी भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित कर समुचे भारत का भ्रमण कर रहे हैं, शंकराचार्य जी पहले ही कह चुके हैं कि साढ़े तीन वर्षों में भारत को हिन्दु राष्ट्र बनाना है।

संस्कार मंच के अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय ने बताया कि शंकराचार्य जी का यह पहली बार जामुल आगमन है और वो भी विशाल हिन्दू राष्ट्र धर्मसभा में जहां काफ़ी बड़ी संख्या में धर्मप्रेमीयों का आगमन सभी क्षेत्रों से शंकराचार्य जी का दर्शन व उनके वाणी को श्रवण करने के लिए होगा, आयोजन के स्तर को ध्यान में रखते हुए बहुत ही बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है, 50,000 पचास हज़ार आमंत्रण पत्र तैयार किए गए हैं जिसे घर घर पहुँचने का कार्य 15 फ़रवरी से आरंभ होगा। शोभायात्रा,कलश यात्रा कि भी तैयारी की जा रही है, 108 फिट का भव्य मंच तैयार किया जा रहा है, गाँव गाँव में भी आयोजन को लेकर बैठकों का दौर जारी है, प्यारे श्री राधा कृष्ण संस्कार मंच के सदस्य व पदाधिकारी सभी अपने अपने स्तर पर कार्यक्रम को सफलता पुर्वक सम्पन्न करवाने ने की तैयारी में जुट गए हैं।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply