जीवन दीप समिति के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों का मानदेय बढ़ाने का फैसला

शेयर करें

जामुल // नगर पालिका जामुल क्षेत्र अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्र सुरडुंग में जीवन दीप समिति का बैठक सम्पन्न हुआ । बैठक की अध्यक्षता नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने किया । बैठक में डॉ. डी.पी. ठाकुर (बी.एम.ओ.), डॉ. अविनाश पाठक, श्रीमति रीचा मेश्राम (बी.पी.एम.), डॉ. एम. पांडिया जे.एस.ऐ. तारकेश्वर निषाद शामिल हुए बैठक में जीवन दीप समिति के माध्यम से कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों का मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया गया l

साथ ही सप्ताह में मात्र दो दिन डॉक्टर उपलब्ध होने के कारण मरीजों की कठिनाई न हो इसलिए नियमित रूप से चिकित्सक की व्यवस्था का निर्णय लिया गया । साथ ही जब पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया गया तो भारी अव्यवस्था मिलने पर नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने चिकित्सा अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर किया और कहा कड़ा निर्देश दिया कि अस्पताल में साफ सफाई ठीक कराये एवं आवश्यक चिकित्सा सामग्री उपलब्ध कराने निर्देश दिया ।

गौरतलब हो कि दो वर्षों में जीवन दीप समिति की यह पहली बैठक थी जिसमें नपा अध्यक्ष श्री ठाकुर ने चिकित्सकों को साफ शब्दो में निर्देशित किया कि बैठकों का आयोजन समय समय पर होता रहे जिसमें स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ किया जा सके एवं मरीजों को पूरा स्वास्थ्य लाभ एवं सुविधा मिल सके ।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply