श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा, गर्व और आनंद का विषय: शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल

शेयर करें

रायपुर // शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर पूरे छत्तीसगढ़ और देशवासियों के लिए गर्व और आनंद का विषय है। श्रद्धेय आडवानी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार का यह निर्णय अभिनंदनीय है।

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि श्रद्धेय आडवानी अपने सार्वजनिक जीवन में बहुत सी भूमिकाओं में नजर आए हैं। प्रत्येक भूमिका को उन्होंने पूरी तन्मयता के साथ निभाया है और हमेशा राष्ट्रहित को आगे रखकर कार्य किया है। यही वजह हैं कि आज करोड़ों भारतवासियों के हृदय में श्री आडवाणी बसते हैं। उन्होंने कहा कि वे भारत की धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए संकल्पित है। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण हुआ है, उसमें श्रद्धेय श्री आडवाणी की बड़ी भूमिका रही है। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस जनप्रिय निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply