स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव को मंत्री, सांसद एवं विधायकों ने दी श्रद्धांजलि

शेयर करें

रायपुर // प्रदेश के मंत्री, सासंद और विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने आज सुकमा पहुंचकर स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव को विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। गौरतलब है कि जगदलपुर विधायक श्री किरण देव के पिता कुमार लक्ष्मी नारायण देव का विगत दिनों जगदलपुर में निधन हो गया था।

स्वर्गीय श्री देव को श्रद्धांजलि देने के लिए वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सासंद विजय बघेल, विधायक सर्वश्री राजेश अग्रवाल, कवासी लखमा, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, संपत अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, चैतराम अटामी, विनायक गोयल, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, बस्तर राजपरिवार के कमलचंद भंजदेव, पूर्व विधायक सर्वश्री राम सेवक पैकरा, बैदूराम कश्यप, महेश गागडा, संतोष बाफना, छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी पूर्व महापौर जगदलपुर जतिन जायसवाल, छबिंद्र कर्मा एवं ओजस्वी मंडावी सुकमा पहुंचकर

स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव के तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित की और परिवारजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर करण सिंह देव, कुमार जयदेव, विक्रम सिंह देव, विधायक किरण देव और उनके परिजन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट
    • July 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत रायपुर, 15 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन) के एक…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • July 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें रायपुर, 15 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ विधानसभा ने अपने गठन के बाद से लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय गरिमा और अनुशासन की ऐसी उत्कृष्ट परंपराएं विकसित की हैं, जिनकी राष्ट्रीय स्तर पर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *