मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नाचा के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को  गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री श्री साय को प्रतिनिधिमंडल ने नाचा की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नाचा 19 देशों में कार्यरत है। इसके 3000 से अधिक सदस्य हैं। इनके सदस्य सामाजिक कार्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति को विदेशों में विभिन कार्यक्रमों के माध्यम से पहचान दिलाने के लिए काम कर रहे हैं। सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री साय को शिकागो यूएसए में डीट्राइबल्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वदेशी मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने नाचा के कार्यों की सराहना की और आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।

प्रतिनिधिमंडल में नाचा के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष दीपाली सरावगी, संस्थापक गणेश कर, उपाध्यक्ष मीनल मिश्रा, संयोजक गौरव गुप्ता, अध्यक्ष कोलोराडो चैप्टर अभिजात मिश्रा मौजूद थे।

  • Related Posts

    श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने व्यास पीठ…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास को मिल रही अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास के जनदर्शन हॉल में आयोजित भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड के शपथ ग्रहण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *