श्री राम प्राण प्रतिष्ठा उत्सव पर हिंदुस्तानी मंच के द्वारा कार सेवकों का सम्मान किया गया

शेयर करें

रायपुर // अयोध्या में 500 वर्षों के बाद रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर डॉ प्रदीप चौधरी चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक भाजपा,संस्थापक हम हिंदुस्तानी मंच के द्वारा बहुत ही भव्य कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 10 सेंट्रल एवेन्यू पर किया गया । इस शुभ अवसर पर 5001 दीप का प्रज्वलन जय श्री राम लिखकर किया गया । उसके उपरांत महा आरती की गई जिसमें बड़ी संख्या में श्री राम के भक्त उपस्थित हुए। कार सेवकों का सम्मान शॉल श्रीफल देकर किया गया । साथ ही साथ भजन संध्या की प्रस्तुति ने वातावरण को और भक्ति में सराबोर कर दिया । पटाखों के गूंज के साथ-साथ महाप्रसाद का भी वितरण किया जिसमे भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस शुभ अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय,भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश बीचपुरियाजी, महामंत्री योगेंद्र सिंह, भाजपा नेता दीपक साहू, उपनेता प्रतिपक्ष निगम दया सिंह, भागचंद जैन ने दीप प्रज्वलन कर रामभक्तों को संबोधित कर उन्हें श्री रामजी के आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। भगवान् श्री राम प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के अवसर पर उपस्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला दुर्ग के कार्यवाह सुनील पटेल जी की गरिमामय उपस्थित रही l कार्यक्रम में उपस्थित रामभक्तो को संबोधित करते हुए उन्होंने श्रीराम मन्दिर के संघर्षमय इतिहास की जा॓नकारी तथा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी के आदर्शो पर चलने एवं उनके गुणों को अपने में आत्मसात करने को कहा l

हिंदू जन जागृति समिति के महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के राज्य संघटक सुनील धनवट ने अपना उद्बोधन देते हुए सनातन धर्म और हिंदू वाद पर अपने सुविचार रखें । इस अवसर पर आरएसएस से देशदीपक , अंजनी द्विवेदी, हिंदू जनजागृति से हेमंत कानसकर, महेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर संध्या चौधरी, डॉ आरती चौधरी, डॉ अनुज खरे, वार्ड पार्षद सुभद्रा सिंग, उपासना साहू, ज़ाकिर अंसारी, डॉ नीरज शर्मा,शैलेंद्र कुमार , मनोज बावनकर, राहुल श्रीवास्तव,जयंता मित्रा, सुमित कनोजे, विशालदीप, साकेत जैन, प्रमित अजमेरा, रोहित सिंह, एस मोहन, संजीव सिंह, भास्कर तिवारी, रोहित अग्रवाल , अरबिंद सरकार, प्रवीण सोनी, मनदीप सिंह, सुमेश त्रिवेदी, श्याम साहू, भाई रामदास, केसरिया कंट्रा, भाई गणेश गोस्वामी, सुंदरम रोहित, एकता गुप्ता, सीमा तिवारी, सविता नाहक, अर्चना शर्मा, सिया, रश्मि एवं बड़ी संख्या में हम हिंदुस्तानी मंच, वीएचपी, बजरंगदल के कार्यकर्ता और राम भक्त उपस्थित हुए l

  • Related Posts

    एपीडा, कृषि एवं पंचायत विभाग के साथ बनी कार्ययोजना, बस्तर संभाग में होगा विशेष सर्वे और परीक्षण
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // बस्तर संभाग के जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बड़े बाजारों तक पहुंचाने तथा किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार…

    और पढ़ें
    रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (National Medical Commission – NMC) के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल (जेएनएम) मेडिकल कॉलेज, रायपुर में एमबीबीएस सीटों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *