मुख्यमंत्री श्री साय से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता सुभाष त्रिपाठी ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि शहीद कर्नल श्री विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम के सामने स्थापित की गई है। साथ ही स्मृति पट भी स्थापित की गई है। श्री त्रिपाठी ने प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री को निमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि रायगढ़ जिले के वीर सपूत शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी ने देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है। उनकी शहादत हमेशा हमारा मार्गदर्शन करेगी। उनकी प्रतिमा अनावरण के अवसर पर उपस्थित होना मेरे लिए गौरव की बात होगी। इस दौरान शहीद कर्नल त्रिपाठी के मामा राजेश पटनायक एवं गोकुल पटनायक भी मौजूद रहे।

कर्नल त्रिपाठी ने वर्ष 2003 में कुमाऊं रेजीमेंट में कमीशन लिया था। वे सियाचिन, कुपवाड़ा, नौशेरा, कांगो, मथुरा, वेलिंगटन आदि विभिन्न पदस्थापना में कार्यरत रहे। 13 नवंबर 2021 को म्यांमार सीमा से लगे बिहांग में अलगाववादी समूहों द्वारा घात लगाकर किये गये हमले में अपने जवानों को बचाते हुए अंतिम गोली तक मुकाबला करते हुए अपनी पत्नी अनुजा एवं बेटे अबीर के साथ वीरगति को प्राप्त हुए।

  • Related Posts

    कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी
    • July 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से राजनांदगांव का साहू परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भर
    • July 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें3-3 किलोवाट के दो सोलर रूफटॉप प्लांट से बिजली बिल हुआ शून्य, अतिरिक्त आय का भी खुला रास्ता रायपुर // प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रदेश…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *