संकल्प यात्रा शिविर में ले सकते है विश्वकर्मा योजना का लाभविकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का 11वां दिन

शेयर करें

भिलाई // विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए फाॅम वितरण किया जा रहा है। जिनका स्वंय का मकान नहीं है तथा किराए में निवासरत लोग जो स्वयं का मकान चाहते है शिविर में पहुंचकर आवास प्राप्त करने फाॅम खरीद रहे है। भिलाई निगम क्षेत्र में आयोजित शिविर में गैस कनेक्शन हेतु उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, पीएम स्वनिधि से लोन लेकर व्यापार बढ़ाने के लिए भी बड़ी संख्या में हितग्राही जानकारी लेने स्टाॅल में पहुंच रहे है।

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में संकल्प शिविर का 11वां दिन खुर्सीपार जलाराम मंदिर और दुर्गा मंदिर स्कूल में आयोजित हुआ। 22 दिसंबर से आयोजित शिविर में प्रधानमंत्री आवास के लिए अब तक लगभग 14 हजार अधिक फाॅम बिक चुका है। स्वंय का आवास का सपना देखने वाले परिवार बड़ी संख्या आवास योजना का लाभ लेने संबंधी जानकारी ले रहे है। इसके अलावा कारीगरो और शिल्पकारों की पहचान विश्वकर्मा के रूप में कर उन्हें लाभान्वित किया जाना है। कारीगरों की क्षमता, योग्यता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए आधुनिक और टूलकिट प्रदान करने के उददेश्य से विश्वकर्मा योजना से लाभान्वित करने विश्वकर्मा योजना के लिए स्टाॅल लगाया गया है। इस योजना के अंतर्गत बढ़ई, नाई, दर्जी, नाई, धोबी, मूर्तिकार, लोहार सहित 18 प्रकार के पारंपरिक कारीगरो और शिल्पकारों को शामिल किया गया है जिन्हें ऋण सहायता, कौशल उन्नयन, टूलकिट प्रोत्साहन, किया जा रहा.है इस योजना मे हितग्राही को प्रशिक्षण प्रदान किया जा कर उनके व्यवसाय को आगे बढाने के लिए लोन भी प्रदान किया जाता तथा प्रशिक्षण अवधि का मानदेय भुगतान भी किया जाता है। योजना से जुडने आनलाईन भी आवेदन भरवाया जा रहा है।

भिलाई निगम क्षेत्र के दो स्थान पर लगे शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिध शामिल हुए और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए लगाए गए स्टाॅल का निरीक्षण करते हुए नागरिकों को शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ की जानकारी दिए। जलाराम मंदिर में पार्षद सरिता देवी, दुर्गा मंदिर स्कूल में योगेन्द्र सिंह जिला महामंत्री, एसएन सिंह, सत्यम व्यास, मुकेश सिंह, श्रीनू राव, अशोक जैन, विनोद मुन, जयशंकर चौधरी, केशव पासवान ने दीप प्रज्जवलित कर शिविर में उपस्थित नागरिको को भारत को विकसित एवं समृद्व राष्ट्र बनाने में हम सबकी अनिवार्य सहभागिता को लेकर संकल्प दिलाये तथा भारत द्वारा जारी किए गए 2024 के कैलेण्डर का विमोचन कर नागरिकों में वितरण किया गया।

  • Related Posts

    सरदार पटेल का दृढ़ संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का आदर्श सदैव प्रेरणादायी रहेगा
    • October 31, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के रोड शो में 30 पर्यटन हितधारकों और गुजरात के 148 टूर एवं ट्रैवल ऑपरेटरों की भागीदारी, दोनों राज्यों के बीच पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने पर बनी सहमति
    • October 31, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक आस्था केंद्रों और जनजातीय परंपराओं को देशभर के पर्यटकों तक पहुंचाने की दिशा में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *