मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश त्वरित अमल पर उर्मिला के परिवार के लिए लेकर आया खुशियों की सौगात

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रायगढ़ जिले का भुईंयापानी प्रवास उर्मिला बिरहोर के परिवार के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिरहोर समुदाय की उर्मिला को तत्काल रोजगार मिल गया है। उर्मिला अब अपने गांव के कन्या आश्रम में काम करेगी। उर्मिला ने मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल के लिए आभार जताया है। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों से मुलाकात करने रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखण्ड के ग्राम भुईंयापानी पहुंचे थे। चर्चा के दौरान जब मुख्यमंत्री श्री साय को यह जानकारी मिली कि बिरहोर समाज की उर्मिला आठवीं तक पढ़ी हैं, तो उन्होंने आश्चर्य मिश्रित खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विशेष पिछड़े जनजातीय समुदाय में जब पढ़े-लिखे युवाओं की संख्या काफी कम है। ऐसे में उर्मिला का शिक्षित होना खुशी की बात है। उन्होंने तत्काल मौके पर ही कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को उर्मिला के लिए रोजगार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील पहल से शाम तक उर्मिला को खुशखबरी मिल गई। उर्मिला अब अपने ही गांव कुर्रा के आदिवासी कन्या आश्रम में रसोईया के पद पर 30 दिसंबर से काम करेगी। 

मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति का दर्जा प्राप्त बिरहोर समुदाय को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए जरूरी है, उन्हें शिक्षा और रोजगार से जोड़ा जाए। विशेष कर बिरहोर समुदाय की जो बच्चियां पढ़ी-लिखी हैं उन्हें रोजगार के अवसर मुहैय्या कराना चाहिए। इससे परिवार के साथ पूरे समुदाय के विकास की नींव सुदृढ़ होगी।

श्री साय ने उर्मिला बिरहोर से यह भी पूछा कि उन्हें सरकार की किन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उर्मिला ने बताया कि उनका राशन कार्ड बनाया गया है। अब राशन भी मिलेगा।

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply