मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का वनवासी कल्याण आश्रम में भव्य स्वागत

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का वनवासी कल्याण आश्रम जशपुर नगर पहुंचने पर आज पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव का पुण्य स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने वनवासी कल्याण आश्रम में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि कल्याण आश्रम के द्वारा वनवासियों के हितों के संरक्षण और उनकी बेहतरी के लिए यहां चलायी जा रही गतिविधियां प्रशंसनीय है। मुख्यमंत्री ने अपनी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि आश्रम की गतिविधियों से मेरे जीवन में सकारात्मक बदलाव आए। आश्रम वनवासियों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, स्वावलंबन की अलख जगाने के लिए निरंतर प्रयासरत् है और अंचल के जनजातीय समुदाय को इसका लाभ मिल रहा हैं। गौरतलब है कि जशपुर नगर में वनवासियों के कल्याण के लिए 1952 में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना की गई थी।

इस मौके पर अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री योगेश बापट, संयुक्त महामंत्री रामेश्वर राम भगत, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत सहित बड़ी संख्या में आश्रम से जुड़े पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री राम जन्मोत्सव समिति के चरोदा प्रखंड की नई कार्यकारिणी घोषित
    • July 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में चरोदा प्रखंड की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश माने एवं प्रदेश महामंत्री बुद्धन सिंह ठाकुर जी…

    और पढ़ें
    पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं मंत्रीगण, सांसद व विधायकगण होंगे शामिल रायपुर // पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्मविभूषण एवं डी.लिट. से सम्मानित डॉ. श्रीमती तीजन बाई को 8 जुलाई को…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *