बेमेतरा // बेमेतरा के लोकप्रिय विधायक आदरणीय दीपेश साहू से विश्राम गृह बेमेतरा मे जिला निषाद (केवट) समाज प्रतिनिधि मंडल पूर्व प्रदेश महासचिव बोधी राम निषाद, जिलाध्यक्ष बेमेतरा दिलीप निषाद, कोषाध्यक्ष कंसराम निषाद, हथमुड़ी परिक्षेत्रीय अध्यक्ष दुखम निषाद सौजन्य मुलाक़ात कर बधाई शुभकामनायें प्रेषित किया गया l
.साथ ही समाज के सर्वागिण विकास के लिए सार्थक चर्चा किया गया जिसमे विधायक श्री साहू ने निषाद (केवट) समाज के कार्यों को पूर्ण कराने पर अपनी प्रतिबद्धता बताई और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।






