भिलाई // भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर पहुंचकर आदिवासी नेता प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई प्रेषित की, और उनको विश्वास दिलाया कि आपके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता 2024 लोकसभा में पूरी ताकत के साथ जनता के बीच में जाएगा और छत्तीसगढ़ की 11 की 11 लोकसभा सीट जीताकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तोहफे के रूप में भेंट करेगा l
ज्ञात हो कि ब्रजेश बिचपुरिया जब प्रथम बार 1990 में देश के सबसे युवा जिला अध्यक्ष बने थे उसी समय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी भी पहली बार अविभाजित मध्यप्रदेश में विधानसभा जीत कर विधायक बने थे तब से आज तक बिचपुरिया ने विष्णु देव साय से आत्मीय संबंध है और उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भी उनके नेतृत्व में विभिन्न संगठन कार्यों में पिछले 33 साल में विष्णु देव साय के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ है और आगे भी उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का चौतरफा विकास होगा और अटल के सपनों का छत्तीसगढ़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गारंटी को जन जन तक पहुंचाएंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे l






