मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित केन्द्रीय मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और प्रदेशवासियों के प्रति आभार प्रकट किया

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित केन्द्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, सांसदों विधायकगणों और पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में पहुंचे आमजनों के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री श्री साय मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृह मंत्री सहित वरिष्ठजनों और हजारों की संख्या में प्रदेश से आए लोगों ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने प्रदेशवासियों और सभी मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि नई सरकार की प्रथम केबिनेट की बैठक 14 दिसम्बर को आयोजित होगी। इसके बाद मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और सचिवों के साथ परिचयात्मक बैठक होगी, साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शपथ ग्रहण करने के बाद आज मंत्रालय में विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद आज प्रथम दिवस काम-काज शुरू किया।

  • Related Posts

    एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट
    • July 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत रायपुर, 15 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन) के एक…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • July 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें रायपुर, 15 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ विधानसभा ने अपने गठन के बाद से लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय गरिमा और अनुशासन की ऐसी उत्कृष्ट परंपराएं विकसित की हैं, जिनकी राष्ट्रीय स्तर पर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *