फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 

शेयर करें

दुर्ग // मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रीना बाबा कंगाले ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों सहित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर अहर्ता तिथि 01 जनवरी 2024 के अनुरूप फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध रूप से संचालित किये जाने के निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जिला कार्यालय दुर्ग के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा सहित जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में अवगत कराया गया कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार 06 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन के उपरान्त समस्त मतदान केन्द्रों में नियुक्त बूथ लेबल अधिकारी एवं अभिविहित अधिकारियों द्वारा 06 जनवरी 2023 शनिवार से 22 जनवरी 2024 सोमवार तक प्राप्त दावा-आपत्तियों को प्राप्त किया जाएगा तथा 02 फरवरी 2024 तक समस्त दावा-आपत्ति का निराकरण कर 08 फरवरी 2024 गुरुवार को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अन्तिम रूप से प्रकाशन किया जाएगा।

  • Related Posts

    रथयात्रा हमारी आस्था, लोकसंस्कृति, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का जीवंत महापर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित भव्य रथयात्रा महोत्सव में…

    और पढ़ें
    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव
    • July 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा सरगुजा संभाग के पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में आयोजित फेम ट्रिप से एक दिन पूर्व अम्बिकापुर में…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *