भाजपा के महाविजय से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, दुर्ग कार्यालय में आतिशबाजी कर मनाया जश्न

शेयर करें

दुर्ग // छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की महाविजय पर भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग के पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मात देकर भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग सहित पूरे प्रदेश में अपना परचम लहरा दीया है।

जिंतेंद्र वर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्ग ने कहा यह जीत जनता की है, यह जीत मोदी की गारंटी की है, यह जीत भाजपा के कर्मठ पदाधिकारियों की जीत है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह , भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा , प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, सह प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया , सह प्रभारी नितिन नबीन जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह , प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अरुण साव जी, सभी विजयी प्रत्याशियों, भाजपा पदाधिकारियों, प्रभारी व सह प्रभारी, कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं देवतुल्य जनता को बधाई देता हूँ।

जिलाध्यक्ष जिंतेंद्र वर्मा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सहित दुर्ग-भिलाई जिला में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ललित चंद्राकर जी, गजेंद्र यादव जी, रीकेश सेन जी, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी, ईश्वर साहू जी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। जनता ने भाजपा को स्पष्ट जनादेश देकर बता दिया कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को केवल छला है। इस छलावा का परिणाम सबके सामने आ गया है। अब प्रदेश में भाजपा सुशासन लाएगी और प्रदेश की सर्वांगीण विकास करेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जिंतेंद्र वर्मा ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के मेहनत को नमन कर जनता का आभार व्यक्त किया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply