पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से पेड़ लगाए: राकेश

शेयर करें

भिलाई । पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत आज भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ट के द्वारा सांस्कृतिक प्रकोष्ट की संयोजिका बाबी दास जी के नेतृत्व में आज विवेकानंद उद्यान मैत्री कुंज में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।आज के इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय एवं विशेष अतिथि सांस्कृतिक प्रकोष्ट के दुर्ग संभाग प्रभारी शरद अग्रवाल एवं अंतरराष्ट्रीय कवि गोविंद पाल उपस्थित थे। वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि राकेश पांडेय ने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं मैत्रीकुंज के नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे अस्तित्व और कल्याण के लिए पेड़ और पौधे कितने महत्वपूर्ण हैं लेकिन हम में से कितने लोग नियमित रूप से पेड़ लगाते हैं यदि आप ऐसा नहीं कर रहे हैं तो यह समय है जब आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए जो कुछ भी प्रयास कर सके उन्हें करना चाहिए। उन्होंने आगे अपने वक्तव्य में कहा कि सबसे बड़ी बात वृक्ष हमें जीवन प्रदान करते हैं। लेकिन अपनी इच्छाओं की लालसा में इस बात को भी भूल कर हमने अपने जीवन को ही कम करना शुरू कर दिया।इसलिए यह हम सब की जिम्मेदारी है कि हम वृक्षारोपण के महत्व को समझते हुए इसे आगे बढ़ाएं और इसमें सब की भूमिका को भी दर्ज करवाएं।जिससे भविष्य में आने वाली पीढ़ी भी धरती पर एक स्वस्थ जीवन जी सके।
इस अवसर पर बॉबी दास ने अपने वक्तव्य में कहा कि बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग में वृक्षों की कटाई की भूमिका को देखते हुए अब सभी का ध्यान वृक्षारोपण की तरफ विशेष रूप से गया है।आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, जिला मंत्री मंजूषा साहू, सहप्रभारी अमरजीत सिंह चहल, रिसाली मंडल अध्यक्ष राजीव पांडेय, मंडल महामंत्री ओ पी रजक, युवा मोर्चा अध्यक्ष शरद सिंह, सहकारिता प्रकोष्ट संयोजक प्रताप सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ट की संयोजिका बॉबी दास, सहसंयोजिका मेघा यदुवंशी, निर्मल सिंह, संस्कृति वर्मा माला सिंह, आरती मुले, नीलम साहू, सरोज सिंह, अंकित तिवारी, सहित सभी कार्यकर्तागण उपस्थित थे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा के द्वारा दी गयी।

  • Related Posts

    भाजपा भिलाई जिला ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती पर सासमाज में समरसता एवं जागरूकता बढ़ाने का लिया संकल्प
    • April 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के नेतृत्व में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती भाजपा के विभिन्न मंडलों द्वारा प्रभावशाली कार्यक्रमों के साथ…

    और पढ़ें
    डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर जिलेभर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
    • April 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती को लक्ष्य बनाते हुए जिले भर में भव्य एवं व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *