सावधानी ही आपको डेंगू से बचा सकता है : विशाल शाही

शेयर करें

भिलाई । श्री राम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पांडे के निर्देशानुसार बढ़ते डेंगू को देखते हुए भिलाई वासियो को बचाने के लिए सप्ताहिक बाज़ारो में जागरुकता अभियान चलाने कि योजना बनाई गई थी जिसका अंतिम चरण आज शनिवार रुआबंधा मार्किट में भूषण के नेतृत्व में डेंगू से रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके तहत सभी नागरिकों को डेंगू से रोकथाम के उपाय से अवगत कराया गया भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सदस्य विशाल शाही ने बताया की डेंगू महामारी से बचने के लिए यह अभियान विभिन्न चरणों में चलाया गया जिसके पहले चरण के तहत हुडको में 140 दूसरे चरण सेक्टर 7 में लगभग 225 और आज रुआबंधा के लोगों में 325 तक यह अभियान पहुँचा। तीन चरणों मे भिलाई टाउनशिप के लगभग 690 लोगो तक युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पहुँचे और युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पांडे की बातों को भिलाई टाउनशिप वासियो के समक्ष डेंगू से बचने के लिए बताया जो कि कुछ इस प्रकार है
◆मच्छरदानी का प्रयोग करे
◆पानी के बर्तनों को भरने से पहले उन्हें साफ करें।
◆पानी की सभी टंकियों एवं पात्रो को ढक कर रखे।
◆बिना उपयोग वाली वस्तुओं को नष्ट करे ताकि उनमे जलभराव न हो।
◆पूरे बाजू वाले कपड़े पहने।
◆बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा न ले।
इन्ही छः बातो को ध्यान में रख कर भिलाई वासी डेंगू बीमारी से लड़ सकते है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रमोद,नीतेश, सुजीत, सूजल,विशेष, प्रोशोत्तम,हीरेन्द्र, योगेन्द्र, अमन,भूषण आदि कार्यकर्ता युवा मोर्चा के उपस्थित थे

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *