मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ यूथ आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में विधायक श्री देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ यूथ आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर एसोसिएशन का ‘लोगो’ लांच किया और एसोसिएशन को आर्टिस्ट कला के क्षेत्र में सतत् आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि एसोसिएशन के गठन से छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों को एक बेहतर मंच मिला है। इसके माध्यम से एसोसिएशन के यूथ कलाकार अपनी कला का बेहतर ढंग से प्रदर्शन करने में सफल होंगे। साथ ही उन्हें अपनी कला में निखार लाने में अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए एसोसिएशन द्वारा विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार सहित अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर उपलब्ध कराने संबंधी अपनी मांग भी रखी गई। छत्तीसगढ़ यूथ आर्टिस्ट एसोसिएशन में अलग-अलग 25 से 30 विधाओं के युवा कलाकार शामिल हैं। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने एसोसिएशन के संस्थापक और अध्यक्ष काजल श्रीवास, तुषार सोलंकी, विकास सेन, शुभम साहू, आकाश डहरिया, अनिल सिंह, विनय कौशिक, जागेश वर्मा सहित अन्य युवा कलाकार उपस्थित थे।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    डीएमएफ मद से 13 प्रमुख सड़कों के डामरीकरण को मिली हरी झंडी
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा शहर के आधारभूत ढांचे को बड़ा मजबूती मिलने जा रही…

    और पढ़ें
    नगरीय निकायों के पेंशनरों को महंगाई राहत
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंसातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छटवें वेतमान के पेंशनरों को मिलेगा 257 प्रतिशत महंगाई राहत रायपुर // नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *