पाटन विधानसभा में भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान विभिन्न ग्रामों से सैकड़ों युवाओं ने विजय बघेल के समकक्ष प्रवेश किया

शेयर करें

पाटन // विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने आज ग्राम नारधी से शुरुआत किया जंहा सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया!साथ ही श्री राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना कर चुनावी प्रचार प्रसार सभाओं की शुरुआत करते हुए आम सभा लिया l

विजय बघेल ने कहा की नारधी गांव से परिवारिक रिश्ता बना हुआ है ऐसा गांव एकता का प्रतीक है लेकिन इसी नारधी गांव में मुखिया ने पंडा छोड़े हैं जो पहले क्या था आज क्या है आप सभी को मालूम है! छतीसगढ़ीया जब जागता है तो अच्छे अच्छों को सिट्टी पिट्टी गोल कर देते हैं l

आगे श्री बघेल ने कहा की भाजपा की सरकार बनते ही वर्मी कम्पोज खाद के नाम से धुल -मिट्टी खरसी को पीस कर बोरी में भर कर लुटने का काम किया है!अब उससे मुक्ति मिलेगी!
गोबर बेचकर स्कूटी खरीदें कहते हैं और लखपति बनें कहते हैं इस गांव से कितने लखपति बनें है तो बताओ l

भाजपा के सरकार बनते ही बी पी एल कार्डधारी है उनकी जन्मी बेटी को ड़ेढ़ लाख रुपए दिया जायेगा!साथ ही सन् दो हजार सोलह सत्रह का बकाया दो साल का बोनस सरकार बनते 25 दिसम्बर को सीधे खाते में डालें जायेगा! किसान भाइयों को 31सौ रुपए प्रति क्विंटल के भाव से धान खरीदा जायेगा! महिलाओ को प्रत्येक महीना 1हजार रूपये के हिसाब से सलाना 12हजार रूपये देगी! किसानों का कर्ज माफ तो कर नहीं सकें हम क़र्ज़ मुक्त किसानों को बनाएंगे! कांग्रेस सरकार ने चीट फंड का पैसा वापस दिलाने का वादा किया था वह भी पूरा नही किया! बी पी एल कार्ड वालों को पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर मिलेंगे l

श्रद्धा का केंद्र गिरोधपुरी तीर्थ स्थल बनाएंगे जंहा गिरोधपुरी से छाता पहाड़ तक पर्यटन स्थल भाजपा बनाएगी इसी के साथ कई जगहों पर नारधी अमेरी में आमलीडीह में उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकार का जन्म दिन विजय बघेल जी ने अपने भाजपा के साथीयों के साथ में केक कटकर जन्मोत्सव मनाया विजय बघेल जी ने उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमनी चनद्रकार को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी इसी दौरान भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर अजय बघेल लोकमणी चंद्राकार ,प्रकाश चन्द्रकार ,के नेतृत्व में मोतीपुर ,जाम गांव एम करगा , ग्राम से सैकड़ों युवाओं ने भाजपा प्रवेश किया जिन्हें विजय बघेल जी ने भाजपा का गमछा पहनाकर कर स्वागत सम्मान किया , भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने कहा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना लागू किया जाएगा जिसमें कारीगरों को लाभान्वित किया जायेगा जगह जगह गुंडा दादागिरी का राज आ गया है इस का अंत करने का वक्त आ गया है! कानाकोट की दीक्षा साहु नव सेना में भर्ती होने पर विजय बघेल जी ने अमलीडीह में सम्मानित किया एवम उनको बधाई दे कर उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं किए l

जन आशीर्वाद कार्यक्रम ग्राम नारधी ,बटगं, भाटा गांव,अमेरी,अमलीडीह, मोतीपुर,जामगांव एम,करगा,गभरा,घुघवा क , करसा में जगह जगह स्वागत करते हुए! जनता ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया! इस अवसर पर पाटन विधानसभा के भाजपा के सम्मानित पदाधिकारी गण समस्त कार्यकर्ता गण व ग्राम वासी उपस्थित थे,|

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 79 करोड़ 38 लाख 78…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply