जामुल // भाजपा भिलाई जिला उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद रेखराम बंछोर एवं भाजपा युवा मोर्चा जामुल मंडल के नेतृत्व में भाजपा अहिवारा विधान सभा प्रत्याशी राज महंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के समर्थन में घर घर सघन जनसंपर्क किया गया l
श्री बंछोर ने कहा की भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र कांग्रेस के घोषणा पत्र की अपेक्षा सच्चाई पर आधारित है कांग्रेस ने हमेशा झूठ का सहारा लिया कई घोषणा उन्होंने पूर्व में किया था उसे पूर्ण नहीं किया lआगे उन्होंने कहा की हमारे जन घोषणा पत्र में गरीबों के कल्याण, किसानों के हित,महिलाओं के सशक्त बनाने के दिशा में कार्य हो ऐसा लायें है!भाजपा के जन घोषणा पत्र के बारे में कहा की हिसाब लगा कर देख लीजिये कर्जा माफ़ी से ज्यादा फायदा है भाजपा के जन घोषणा पत्र में, कर्जा माफ नही,प्रदेश को कर्ज मुक्त राज्य बनाएंगे ! भाजपा की सरकार बनते ही किसानों के लिए एक एकड़ में 21क्विंटल धान खरीदी के साथ एकमुस्त 3100रूपये में खाते में जायेगा l
जिसमे मुख्य रूप से मंडल महामंत्री प्रशांत बंटी गुप्ता ,नूतन वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अरुण यादव, दीपक सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष सोनू यादव, भाजयुमो महामंत्री विक्की बंछोर, अनूप राय, ओमप्रकाश साहू ,मेघनाथ साहू , लतेल राम, गंगाधर देशलहरे, , एवं उपाध्यक्ष ऋषभ बंछोर, किशन गर्ग , प्रीमेख सिंह गौतम, भाजयुमो मंत्री पीयूष चौहान, विमल ठाकुर, यशवंत साहू, मनहरण सार्वा, नीलकंठ निर्मलकर, एवं महिला मोर्चा के रश्मि वर्मा, संगीता निषाद आदि एवं भाजपा कार्यकर्तागण मुख्य रुप से शामिल हुए ।












