विजय बघेल के चुनावी रण मैदान में पत्नि, बेटी व दामाद भी उतरे

शेयर करें

पाटन / विधानसभा में चुनाव प्रचार चरम सीमा में है, पाटन विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल धुआँधार प्रचार में लग गये है l जंहा लोगों का खूब जन आशीर्वाद मिल रहा है l

आज भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने अपने जन आशीर्वाद कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पावन भूमि ग्राम देवादा से अपनी चुनावी सभा की शुरुआत किया! जहाँ उन्होंने अरसनारा, नवागांव, देमार, बठैना मे चुनावी सभा को संबोधित करते हुए l जंहा उन्होंने भुपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि साधु के भेष में रावण आया था वैसे ही भुपेश झुठ का पुलिंदा लेकर आया था l

भारतीय जनता पार्टी की ओर आस भरी निगाहों से देख रही थी छत्तीसगढ़ की जनता की कब आएगा घोषणा पत्र और हमारे हीत में क्या करेगी भाजपा जैसी ही घोषणा पत्र जारी होता है लोग खुशियों से झुम उठते हैं भाजपा जो कहती है वो करतीं हैं और जो कांग्रेस कहती हैं वे करती नहीं है जैसे इन्होने कहा था कि हम वृद्धा पेंशन साढ़े तीन सौ रुपए से एक हजार रुपए देंगें जब पांच साल पुरे होने को आते हैं तो लास्ट लास्ट में पांच सौ रुपए दिए गए जब करोनाकाल में देश के प्रधानमंत्री मोदी दवाईयां इंक्जेसन भेज रहे थे एक तरफ आनलाईन से ये घर घर शराब पहुंचाने का काम कर रहे थे l

इसी पाटन विधानसभा के एम जाम गांव में शराब की दुकान खोल कर ये शराब बेच रहे थे और लोगों की दुकानों को बंद करा रहे थे हमारे कुछ साथी को जेल भेजा गया जो शराब दुकान का विरोध कर रहे थे जिसमें से छः लोगों जेल और सात लोगों को बेल जिसमें महिला जनपद पंचायत की सदस्य हर्षा चंद्राकर भी शामिल रहीं उस पर भी गैर जमानती धाराएं लगाई गई थी हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी का भाव देखो विश्व बाजार में चार गुना यूरिया पोटाश का दाम बढ़े हुए हैं दस लाख करोड़ रुपए की सब्सिडी दे कर उसी दाम पर दें रहें हैं! अब जनता कांग्रेस के छलवा में नही आयेगी! अब भाजपा की जीत सुनिश्चित है! सबसे पहले पाटन विधानसभा से जीत दर्ज करेगी l

इस अवसर पर खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू, लोकमनी चंद्राकर, रजनी बघेल, सुपुत्री प्रतीक्षा बघेल, दामाद अंनत, हर्षा चंद्राकर, जगनु वर्मा राजा पाठक, सोहन साहू, शंकर वर्मा, हरिशंकर साहू, बसंत,
निशा सोनी, राम निवास साहू, गुनी राम, सनत नेताम, राजेंद्र वर्मा, पोषण वर्मा,धुर्व कुमार सहित नागरिक गण उपस्थित रहे l

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 79 करोड़ 38 लाख 78…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply