भिलाई में फिर खिलेगा विकास का कमल – पाण्डेय, 2 नवंबर से शुरू होगा भिलाई बचाओ अभियान

शेयर करें

भिलाई // भिलाईनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने हुडको एवं खुर्सीपार क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। श्री पाण्डेय ने कहा कि शिक्षाधानी भिलाई कांग्रेस राज में अपनी पहचान खो चुका है, इसकी खोई हुई पहचान दिलाने के लिए एक बार फिर यहां विकास का कमल खिलाना जरूरी है। जनसंपर्क के दौरान महिलाओं एवं युवाओं ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि भिलाई में शांति और विकास के लिए भाजपा जरूरी है। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने श्री पाण्डेय का विजयतिलक लगाकर उन्हें जीत का आर्शीवाद भी दिया। श्री पाण्डेय ने कहा कि भाजपा विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जब भी आपने हमें अपना आर्शीवाद दिया, हमने क्षेत्र के विकास के लिए पूरा प्रयास किया। हमें पूरा भरोसा है कि इस बार आप सभी के सहयोग से भिलाई में कमल खिलेगा औऱ फिर आगे बढ़ेगा भिलाई।

सेक्टर -7 से भिलाई बचाओ अभियान की शुरूआत
श्री पाण्डेय ने कहा कि पिछले 5 सालों में भिलाई की जो दुर्दशा हुई है, वो अब नहीं सहेंगे। 2 नवंबर से भिलाई बचाओ, कमल खिलाओ अभियान के तहत जनता के बीच जायेंगे और फिर से भिलाई को आगे बढ़ायेंगे। आईआईटी के नाम से जानी जाने वाली भिलाई आज महादेव आईडी के नाम से जानी जा रही है, हम सबको इसकी पहचान वापस दिलाना है। इसकी शुरूआत गुरूवार 2 नवंबर को प्रातः 08.30 बजे सेक्टर -7 सड़क 1 हनुमान मंदिर से की जायेगी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply