भिलाई // अहिवारा विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को चरोदा मंडल में युवा मोर्चा के तत्वाधान में बैठक रखी गई थी l जिसमें विधानसभा चुनाव संचालक सत्यनारायण अग्रवाल प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा उपकार चंद्राकर मंडल अध्यक्ष सुषमा जेठानी जिला मंत्री दिलीप पटेल, डॉ राधेश्याम वर्मा, जेठमाल बोथरा उपस्थित थे ।
चुनाव संचालक सत्यनारायण अग्रवाल ने कहा की भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में रेत घोटाला, कोयला घोटाला, गोठान घोटाला, गोबर घोटाला, पीएससी घोटाला, चावल घोटाला, शराब घोटाला जैसे कई घोटाले किये हैं। यसी सरकार को हमें जड़ से उखाड़ के फेकना है , आप युवाओ को प्रत्येक बूथ में जा जाकर कार्य करना है l
प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने युवाओं को चार्ज करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है आगामी विधानसभा के प्रत्येक कार्यकर्ता का सदुपयोग करते हुए पार्टी कार्य में लगाकर विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ता को कमर कस कर कार्य करना है l पिछली सरकार ने युवाओं के साथ विश्वासघात करने का कार्य किया है। जिसे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गांव गांव में जाकर ग्रामीण युवाओ को बताएंगे, झूटी सरकार को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।, युवा केवल उम्र से ना होकर युवा सोच को बढ़ावा देना है ।
वही युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय साहू के नेतृत्व में हजारों युवाओं ने अहिवारा विधानसभा में कमल खिलाने का संकल्प लिया l कार्यक्रम का आभार युवा मोर्चा विधानसभा संयोजक तेजस पाल ने किया l
जिसमें मुख्य रूप से युवा मोर्चा दुर्ग ग्रामीण संयोजक वरुण यादव, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर, अहिवारा विधानसभा के सहसंयोजक अभिषेक सिंह उपस्थित थे ।










