भाजापा 15 साल के कार्यकाल में विकास की ऐसी इबारत लिखी जिसकी तारीफ देश -विदेश में हुई : नड्डा

शेयर करें

रायपुर // भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ठेलकाडीह, पंडरिया विधानसभा में चुनावी सभा में भाजपा सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए भ्रष्टाचार के मामलों में कांग्रेस के खिलाफ जमकर आक्रमण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ का विकास किया। यहां विकास की हर एक ईंट पर भाजपा का नाम दर्ज है। कांग्रेस की सरकार ने विकास की एक ईंट भी नहीं रखी। छत्तीसगढ़ में 5 साल से लगा ग्रहण अब हटने वाला है। इतिहास गवाह है कि मध्यप्रदेश के जमाने से कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने छत्तीसगढ़ के लिए कुछ नहीं किया। सब माटी के माधव निकले। चाहे अर्जुन सिंह हों, वोरा हों या शुक्ला हों। अटलजी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया और भाजपा की सरकार ने इसका विकास किया। जनता के लिए काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए चार करोड़ आवास बनाने का लक्ष्य रखा। देश में साढ़े तीन करोड़ आवास बन गए लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की भूपेश सरकार ने गरीबों को उनके आवास नहीं मिलने दिए। कांग्रेस गरीब का हित नहीं करती। सिर्फ अपने भले के काम करती है। भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बना दिए। हर जगह सिर्फ भ्रष्टाचार किया। ऐसी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने डोंगरगढ़ के भाजपा प्रत्याशी विनोद खांडेकर व खैरागढ़ प्रत्याशी विक्रांत सिंह को विजयी बनाने की अपील करते हुए ठेलकाडीह में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिये भ्रष्टाचारी, घोटालेबाज, झूठी भूपेश सरकार को जड़ से उखाड़ फेंके। उन्होंने मां बम्लेश्वरी को नमन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने विकास की एक ईंट नहीं रखी। जबकि छत्तीसगढ़ में विकास की हर ईंट पर भाजपा का नाम दर्ज है। कांग्रेस की जब भी सरकार आती है तो वह अपना भला करती है। भाजपा की सरकार आती है तो वह जन सेवा के लिए समर्पित होती है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में लंबे समय तक छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी सांसद रहे। लेकिन किसी ने भी छत्तीसगढ़ के विकास के लिये आवाज बुलंद नहीं की। यहां के लोगों की चिंता नहीं की। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी ने अलग छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर यहां के लोगों की चिंता की और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होने दी। 2003 में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ की कायापलट करने का काम किया। अपने 15 साल के कार्यकाल में विकास की ऐसी इबारत लिखी जिसकी तारीफ देश -विदेश में हुई।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं, वह करते हैं। जो नहीं कहते, उसे भी वह करके दिखाते हैं। आज भारत पूरे विश्व में पांचवी बड़ी इकॉनामी बन गया है। दुनिया में भारत का हर क्षेत्र में डंका बज रहा है। देश के हर वर्ग के लोगों के लिये मोदी जी ने काम किया। साढ़े तीन करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर पहुंचाने का काम मोदी जी ने किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में 16 लाख परिवारों को आवास देने पैसा भेजा लेकिन भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के गरीबों को लूट लिया। आवास नहीं बनने दिया और पैसा वापस कर दिया। मोदी जी ने नगरनार प्लांट शुरू कर बस्तर के हजारों लोगों को रोजगार दिलाने का काम किया। रायपुर विशाखापट्टनम रेल कॉरीडोर के साथ ही हजारों करोड़ की लागत से ग्रामीण सड़क के साथ साथ राष्ट्रीय सड़क का निर्माण कराया गया।

उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में रेत घोटाला, कोयला घोटाला, गोठान घोटाला, गोबर घोटाला, पीएससी घोटाला, चावल घोटाला, शराब घोटाला जैसे कई घोटाले किये हैं। महतारी सम्मान निधि 500 रुपये देने की घोषणा की लेकिन आज तक पूरी नहीं की। गंगाजल लेकर शराब बंदी करने कसम खाई पर शराब बंद नहीं की। घर- घर शराब डिलीवरी की जा रही है।

राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि डोंगरगढ़ को भ्रष्टाचारी कांग्रेसी विधायक से मुक्त करने भाजपा प्रत्याशी विनोद खांडेकर को जिताकर कमल खिलाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नारा है सबका साथ, सबका विकास। भाजपा प्रत्याशी विनोद खांडेकर ने कहा कि भूपेश सरकार के भ्रष्टाचार से मुक्त कराने डोंगरगढ़ में कमल खिलाएं ताकि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने सके।

इस दौरान सभा में डोंगरगढ़ विधानसभा में दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख, जिला अध्यक्ष रमेश पटेल, डोंगरगढ़ विधानभा प्रत्याशी विनोद खांडेकर व खैरागढ़ प्रत्याशी विक्रांत सिंह एवं कवर्धा में भी बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply