टाउनशिपवासियों को हाफ बिजली बिल योजना का लाभ केवल प्रेमप्रकाश पाण्डेय की वजह से – दानी

शेयर करें

भिलाई // बीएसपी के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को हाफ बिजली बिल योजना का लाभ केवल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के कारण मिल रहा है। निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय दानी ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव साढ़े चार सालों तक लोगों को गुमराह करते रहे कि जब तक बीएसपी की बिजली व्यवस्था सीएसपीडीसीएल को ट्रांसफर नहीं होती और बीएसपी शासन को 10 करोड़ रूपए व 10 एकड़ जमीन नहीं देता तब तक इस योजना का लाभ नहीं दिया जा सकता।

जिसके बाद प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने मार्च 2022 में पहली बार यह मुद्दा उठाया और बतया कि जिस तरह राज्य सरकार की बिजली एजेंसी सीएसपीडीसीएल को सब्सिडी दी जा रही है उसी तरह बीएसपी की बिजली सप्लाई करने वाली एजेंसी टाउन इंजीनियरिंग एण्ड इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट को भी सब्सिडी की राशि देकर बीएसपी के बिजली उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिया जा सकता है और इसी तरह से सितंबर 2023 से लोगों को इस योजना का लाभ दिये जाने की घोषणा की गई।

श्री दानी ने मांग की है कि प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं की तरह की बीएसपीके घरेलू उपभोक्ताओं को भी मार्च 2019 से इस योजना का लाभ दिया जाए, इससे प्रत्येक उपभोक्ता को 30 हजार रूपए का लाभ मिलेगा और उन्हें अगले दो ढाई साल तक बिजली बिल देने की जरूरत ही नहीं पड़ेगा।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply