छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का ऐलान 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में  होगा मतदान

शेयर करें

दिल्ली //  मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार पांच राज्यों के चुनाव तारीखों की घोषणा कर दिए है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में आज चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनावी बिगुल फुंक गया , जहां मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में इस बार भी एक चरण में चुनाव होंगे. तो वहीं छत्तीसगढ़ राज्य में 90 विधानसभा क्षेत्र के लिए 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होंगे l

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, “मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों को मिलाया जाए तो कुल सीटें 679 होंगीं।”

उन्होंने आगे कहा कि इस समय मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं। इन सभी को मिलाया जाए तो कुल 8.2 करोड़ पुरूष और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं।

कांग्रेस-भाजपा ने एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू किया
छत्तीसगढ़ की बात करें तो विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-भाजपा ने एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। चुनाव के पहले कांग्रेस सरकार ने गारंटियों को जना के सामने रखा है। वहीं, भाजपा केंद्र की योजनाओं और प्रधानमंत्री के चेहरे के दम पर सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने भी फ्री बिजली और फ्री पानी की घोषणा करके राज्य में अपना दावा ठोक रही है।  

2018 में नतीजे क्या रहे थे?
छत्तीसगढ़ में पिछला विधानसभा चुनाव कई मायनों में अप्रत्याशित रहा था। 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 68 सीटें मिलीं थीं। वहीं, भाजपा 15 सीटों पर आ गई। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने पांच सीटें जीते थीं, जबकि दो सीटें बसपा के खाते में गई थीं। नतीजों के बाद कांग्रेस ने सरकार बनाई। इस तरह से राज्य में 15 साल बाद कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनी और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने।

ये होगा चुनाव कार्यक्रम

  • मध्य प्रदेश
  • कुल सीटें- 230
  • मतदान तिथि- 7 नवंबर 2023
  • राजस्थान
  • कुल सीटें- 200
  • मतदान तिथि- 23 नवंबर 2023
  • छत्तीसगढ
  • कुल सीटें- 90
  • मतदान तिथि-
  • चरण – 7 नवंबर
  • द्वितीय चरण – 17 नवंबर
  • तेलंगाना
  • कुल सीटें- 119
  • मतदान तिथि- 30 नवंबर
  • मिजोरम
  • कुल सीटें- 40
  • मतदान तिथि- 7 नवंबर 2023

चुनाव आयोग ने बताया कि इन 5 राज्यों के चुनाव नतीजे 3 दिसंबर 2023 को घोषित किए जाएंगे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी -राज्यपाल श्री  डेका
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता रोगों के निदान एवं उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन तकनीक चिकित्सक…

    और पढ़ें
    डिजिटल तकनीक से होगी जनगणना, 10 से 24 जनवरी तक स्व-गणना और 25 जनवरी से 28 फरवरी तक घर-घर जाकर होगा सर्वेक्षण
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस चरण में प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय एवं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply