भिलाई -3 // छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है. ऐसे में जेसीसी (जे) (जोगी कांग्रेस) अभी से ही जीत की रणनीति तैयार करने में जुट गई है. इसके तहत जोगी कांग्रेसी, कांग्रेस के संभावित विधायक प्रत्याशीयों मे से एक व महापौर निर्मल कोसरे के गृह वार्ड गनियारी में मतदाताओं को जेसीसी (जे) से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है. इसी के तहत रविवार शाम को गनियारी में पार्टी ने एक बड़ी बैठक आयोजित की, बैठक में बूथ कमेटियों का गठन, पन्ना प्रभारियों की नियुक्ति, प्रचार प्रसार में तेज़ी लाना, बूथ स्तर पर नये सदस्यों को प्रवेश कराना, सभी ब्लॉकों में चुनाव संचालन हेतु चुनाव कार्यालय प्रारंभ करना, पार्टी द्वारा जारी किए गए शपथ पत्र घोषणा पत्र को घर घर पहुँचाना, बुथ चलो अभियान की तैयारी व आगामी अन्य कार्यक्रमों की तैयारी के विषय में चर्चा की गई स्थानीय पदाधिकारी के कहने पर गनियारी व अन्य दावेदारों के क्षेत्र में जल्द चुनाव प्रभारी नियुक्त करने के भी संकेत दिए है, जेसीसी (जे) टिकट घोषणा के पुर्व ही विपक्ष के सभी विधानसभा के दावेदारों को चुनाव के पुर्व से ही उनके घर में ही घेरने की तैयारी में है .जोगी कांग्रेस की इस बार अहिवारा विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने की भरपूर कोशिश है. यही वजह है कि बूथ स्तर से लेकर गली ,मुहल्ले व घर – घर तक जेसीसी (जे) के कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत कर इस बार अहिवारा विधानसभा सीट में जीत दर्ज करने की तैयारी में अभी से जुटे है l
अमित जोगी पर विश्वास जताते हुए गनियारी में सैकड़ों लोगों ने जोगी कांग्रेस में प्रवेश किया, ईश्वर उपाध्याय व ऋषि टंडन ने सैकड़ों नये सदस्यों को गमछा पहना कर पार्टी में स्वागत किया,बैठक पश्चात् जेसीसी (जे) नेता ईश्वर उपाध्याय गनियारी में विभिन्न समाज के प्रमुखों व पदाधिकारियों से गोपनीय भेंट कर जोगी कांग्रेस के प्रति जातीय समीकरण को साधने का भी प्रयास किया,साथ ही सभी समाज के लोगों से जोगी कांग्रेस को समर्थन देने की अपील भी की, इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से समाज प्रमुखों को फ़ोन पर चर्चा भी कराई।
गौरतलब है कि भिलाई -3 चरोदा नगर निगम क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निवास है व वार्ड क्रमांक 40 गनियारी महापौर निर्मल कोसरे का गृह वार्ड है जहाँ से पार्षद निर्वाचित होने के बाद ही निर्मल महापौर बने इस लिहाज़ से इसे कांग्रेस का गढ़ भी माना जाता रहा है. परन्तु लोगों का कांग्रेस की प्रदेश सरकार व महापौर के खिलाफ अच्छी ख़ासी नराजगी प्रदेश सहित गनियारी में भी देखने को मिल रही है और इस बार क्षेत्रीय दल जेसीसी (जे) पर भरोसा जताते हुए सैकड़ों की संख्या में लोगों ने रविवार को हुए बैठक के दौरान जोगी कांग्रेस का दामन थाम लिया है.अब देखने वाली बात यह है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस यहाँ से अपनी जीत को बरकरार रख पाएगी या जेसीसी (जे) सेंधमारी में सफल हो जाएगी l
संभाग अध्यक्ष ने घर-घर अभियान चलाने के दिए निर्देश
इस बीच जेसीसी (जे) के युवा मोर्चा संभाग अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय ने भिलाई-3 चरोदा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को कहा है कि अहिवारा विधानसभा चुनाव में मात्र कुछ दिन ही बचे हैं. बिगुल फूँका जा चुका है. ऐसे में एक व्यवस्थित कार्ययोजना के साथ घर-घर अभियान चलाएं. इसके साथ ही स्थानीय समस्याओं और उनके समाधान का प्रयास करें. ईश्वर उपाध्याय ने अपने संदेश में कहा है कि घर परिवार ,गली मोहल्लों और बूथों तक जनता के सुख-दुख में हमेशा मजबूती से साथ खड़े रहें. लोगों के दिल जीतने पर काम करें l
वार्ड से विधानसभा तक सत्ता के बाद भी क्षेत्र में नहीं हैं कोई भी एक उपलब्धि
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार है, विधायक कांग्रेस के हैं ,निगम में कांग्रेस की सरकार है, वार्ड में कांग्रेस पार्षद है,लेकिन जब बात उपलब्धि कि हो तो कांग्रेस एक भी उपलब्धि नहीं गिना सकती है , युवा रोज़गार के लिए भटक रहे हैं, ऐसा कोई गली मोहल्ला नहीं बचा जहाँ दारू की बोतल और पानी पाउच ना पड़ा हो, जुआँ सट्टा व अपराधियों का बोलबाला है, आवास योजना के लिए लोग चक्कर काट रहे हैं, उपलब्धि के नाम पर गनियारी को यही सब मिल पाया है “ऋषि टंडन”, प्रभारी अहिवारा विधानसभा (जोगी कांग्रेस)
बैठक की अध्यक्षता ऋषि टंडन ने की,बैठक में पुरण सिंह चौहान, संजय गुरूपंच, उमेश निर्मलकर,राहुल निर्मलकर,करन साहु, गिरधारी, विजय देशलहरे, बदल, गुलशन जोशी, चंद्रकांत बंधे,हेमंत लहरे, विजय कुर्रे, नंदू बंधे, जनक बंधे, सूरज लहरे, रजत खरे, लुआंन बारले, नागेश टंडन, विक्की टंडन, निर्मल जांगड़े, घासीदास लहरे, सूरज कोसरे, दीपेश, घासी, पीयूष मधुकर, सुमित जांगड़े, राकेश कोसरे, मंगलू बंजारे, गणेश्वर बंजारे, कमलेश बंजारे, सोनू बंजारे, गुलाब राम, नितेश, मयंक, खिलेश्वर पाटिल, रेनू लहरे, संतोषी लहरे, प्रभा कुटेल, धर्मदास देशलहरे, भावेश, कमलेश जोशी, गोलू जोशी, राजू बर्मन, दुर्गा राम, जितेन्द्र सिंह, ए. राजा, प्रभात वर्मा, विश्वजीत दास, फलेन्द्र चंद्राकर,राजु यादव,खिलेन्द्र वैष्णव, राजेश प्रसाद, वामन राव, खुमान साहु, तारकेश्वर ठाकुर, फिरौतीन बाई, वंदना निषाद, अमरौतीन, पुष्पा साहु, पिंकी देशलहरे, संध्या साहू, लक्ष्मी पटेल, सुकन्या ढीमर , नम्रता वर्मा, मोहनी बाई यादव, देवकी वर्मा, दुर्गा ठाकुर, विद्या पाटील, आदी उपस्थित थे।












