विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के ध्येय के साथ काम करते हुए राज्य में न्याय, विश्वास व सुरक्षा के मूल मंत्र पर आगे बढ़ते हुए पिछले पांच वर्षों में जीरो टालरेंस की नीति अपनायी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन में राज्य की बेसिक पुलिसिंग ने जनता का भरोसा जीता है और जीरो टालरेंस से राज्य में अपराधों पर अंकुश भी लगा है।

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
छत्तीसगढ़ में 2015 से 2018 की तुलना में 2019 से अब तक महिला अपराधों में 40 फीसदी की कमी आयी है। महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल ही में एक बड़ी घोषणा की है जिसमें महिलाओं से दुष्कर्म के आरोपियों को शासकीय नौकरी देने पर रोक लगा दी गयी है। महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए राज्य के 4 जिलों में अलग से महिला थाना की स्थापना की गयी है। जबकि 455 पुलिस थानों और चौकियों में महिला सेल का संचालन किया जा रहा है।

नक्सल वारदातों में कमी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में छत्तीसगढ़ पुलिस को विशेष संबल मिला है इसी का नतीजा है कि वर्ष 2018 से लेकर वर्ष 2022 तक नक्सल वारदातों में 52 फीसदी की कमी आई है। नक्सल क्षेत्रों में सबसे बड़ी समस्या शिक्षा की थी। नक्सलियों के द्वारा स्कूलों को निशाना बनाया गया था। नक्सली हिंसा के कारण डेढ़ दशक से बंद पड़े 314 स्कूलों का मुख्यमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति से फिर से संचालन शुरू किया गया है।  इसके साथ ही 589 गांव भी नक्सल मुक्त हो चुके है और 5.74  लाख से अधिक लोग हिंसा और दहशत से मुक्त हुए हैं।

आनलाइन जुआ पर नकेल, चिटफंट का पैसा लौटाने वाला देश का एकमात्र राज्य
छत्तीसगढ़ में जुआ सट्टा के प्रभाव को रोकने के लिए राज्य में जुआ प्रतिषेध अधिनियम में कड़े प्रावधानों को शामिल किया गया  जिसमे आनलाइन जुआ के लिए भी सजा का प्रावधान है। छत्तीसगढ़ पुलिस नशीले पदार्थों को लेकर विशेष अभियान चला रही है जिससे नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सका है। छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र राज्य है जो चिटफंड कंपनियों के झांसे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई गंवाने वालों का पैसा लौटा कर उनके साथ न्याय कर रहा है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी -राज्यपाल श्री  डेका
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता रोगों के निदान एवं उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन तकनीक चिकित्सक…

    और पढ़ें
    डिजिटल तकनीक से होगी जनगणना, 10 से 24 जनवरी तक स्व-गणना और 25 जनवरी से 28 फरवरी तक घर-घर जाकर होगा सर्वेक्षण
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस चरण में प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय एवं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply