राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने खरपतवार व कचरा सफाई कर दी स्वच्छता संदेश मोर माटी मोर देश कार्यक्रम के तहत घर घर से एकत्रित किया मिट्टी चांवल

शेयर करें

दुर्ग // हमारे देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की आह्वान पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांधी जयंती के एक दिन पूर्व आज पूरे देश भर में विभिन्न सार्वजनिक संस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया है । इसी तारतम्य में नयापारा पंचशील स्कूल में राज्यसभा सांसद व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय भी स्वच्छता अभियान में शामिल होकर स्वच्छता का संदेश दी ।उन्होंने स्कूल प्रांगण में उग आई खरपतवार झाड़ियां की कटाई की तथा फैले हुए डिस्पोजल प्लास्टिक कागज आदि को उठाकर श्रमदान करते हुए सफाई की इस दौरान भाजपा पार्षदों के साथ साथ महिला समूह व स्कूली बच्चों के साथ शिक्षिकाओ ने श्रमदान किया।

इसके पश्चात राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवाहन पर पूरे देश भर में चलाए जा रहे मोर माटी मोर देश कार्यक्रम के अंतर्गत शाला के छात्राओं के साथ राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने पंचशील नगर में घर-घर जाकर स्थानीय निवासियों से कलश के लिए मिट्टी व चावल एकत्रित किया जिसे दिल्ली भेजा जाएगा। ।

2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के एक दिन पूर्व स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम में पंचशील स्कूल प्रांगण में शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के द्वारा राज्यसभा सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पटाखे और फूलमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया ।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य उषा टावरी निगम के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर, पूर्व सभापति देवनारायण तांडी,दिनेश देवांगन, कविता तांडी, वार्ड पार्षद मनीष साहू, नरेन्द्र बंजारे, कमल देवागन, कुमारी साहु, चमेली साहू, शेखर चंद्राकर,काशीराम कोसरे,शशी साहू, अजीत वैद्य, दीपक चोपड़ा, राजा महोबिया, अश्वनी चंदेल, शुभम साहू, दिनेश मिश्रा, दीपक सिन्हा, कुंदन साहू चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक शाला प्राचार्य श्रीमती चंदा पाठक, नीलम सेन, योगेंद्र साहू, देवेंद्र टंडन, प्रवीण सेन, अनिल मनहरे, रघुवीर यादव, गीता सोनी, तुवेंद्र साहू, महेश सिन्हा, पुरुषोत्तम शाला के शिक्षिकागण श्रीमती चंदा पाठक, श्रीमती निशात अहमद, रीता मजूमदार, पीतवाश पाढी, श्रीमती स्मृति डेनियल, जागृति साहू, जया कशयप, नीलम सेन, नितिन वर्मा, रूचि सोनी एवन यादव, एवन साहू , लालचंद साहू सहित बड़ी संख्या स्कूली छात्राओं ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी -राज्यपाल श्री  डेका
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता रोगों के निदान एवं उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन तकनीक चिकित्सक…

    और पढ़ें
    डिजिटल तकनीक से होगी जनगणना, 10 से 24 जनवरी तक स्व-गणना और 25 जनवरी से 28 फरवरी तक घर-घर जाकर होगा सर्वेक्षण
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस चरण में प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय एवं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply