अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में 77.99 लाख रुपए की लागत से होगा सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत विधायक गुरू रूद्र कुमार की अनुशंसा पर विधानसभा क्षेत्र अहिवारा अंतर्गत 14 निर्माण कार्याे के लिए 77 लाख 99 हजार 847 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र अहिवारा के अंतर्गत ग्राम पाहरा में शास. नवीन सेवा सहकारी समिति में आहाता निर्माण हेतु 4 लाख 99 हजार 859 रूपए एवं ग्राम ढौर के वार्ड क्र. 03 से वार्ड क्र. 07 तक नाली निर्माण हेतु दोनों स्थानों के लिए 4 लाख 99 हजार 988 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

इसी प्रकार ग्राम खेरधा में कृष्णा साहू के घर से सार्वजनिक मंच तक नाली निर्माण हेतु, ग्राम बागडूमर में सार्वजनिक कबीर कुटीर भवन निर्माण हेतु, ग्राम कपसदा में सांस्कृतिक मंच के पास डोम शेड निर्माण हेतु, ग्राम पिटौरा के यादव पारा में सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण हेतु, ग्राम करहीडीह में सार्वजनिक मंगल भवन निर्माण हेतु, ग्राम अकोला में भुवनेश्वर शर्मा के घर से पथर्रा तालाब तक नाली निर्माण हेतु एवं ग्राम अहेरी में जय स्तंभ चौक से तालाब तक सीसी रोड निर्माण हेतु, ग्राम मलपुरीकला में भरत लाल साहू के घर से लवंत साहू के घर तक, ग्राम रिंगनी में दिलीप साहू के घर से रिंगनी पुल तक, ग्राम मुर्रा में ताराचंद ठाकुर के घर से निहाल सकेश के घर तक, ग्राम गिरहोला में कुंजलाल बंजारे के घर से धन्नम जांगड़े के घर तक व ग्राम नंदिनी खूंदिनी में देव ऋषि घिंदोड़े के बाड़ी से लेकर शमशान घाट तक प्रत्येक 12 स्थानों पर सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 5-5 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति की गई है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply