हज़ारों लोगों ने किया जोगी कांग्रेस में प्रवेश, जोगी ज़िंदा है के नारों से गूंज उठा जामुल

शेयर करें

जामुल // जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी शनिवार 23 सितंबर को अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के शिवपुरी जामुल मे आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुये, क्षेत्र की जनता समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिलकर अमित जोगी जी का जोरदार स्वागत किया और जोगी ज़िंदा है के नोरो से पुरा जामुल गूंज उठा ।

इसके पुर्व अहिवारा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अमित जोगी का स्वागत किया, जिसके बाद अहिवारा बानबरद स्थित अतिथि विश्राम गृह में अमित जोगी ने गोपनीय बैठक लिया ।

पाटन व अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने ईश्वर उपाध्याय के नेतृत्व में पार्टी प्रवेश किया,जिसमें कई नामचीन चेहरे पाटन व अहिवारा विधानसभा के पुर्व जनपद सदस्य, पूर्व सरपंच, पूर्व पंच ,पूर्व उप सरपंच, विभिन्न समाज व सामाजिक संगठन के पदाधिकारी, पूर्व शासकीय कर्मचारी, पंचायत व पालिका चुनाव में प्रत्याशी रहे विभिन्न दलों के नेता सहित एक हजार से अधिक लोगो ने पार्टी प्रवेश किया व हज़ारों की संख्या में युवाओं ने बाइक रैली करते हुवे अमित जोगी कार्यक्रम स्थल की ओर बढे, रास्ते में अमित जोगी के स्वागत को आतुर माताओं ने कई जगह पर काफ़ीले को रुकवा कर पुष्प हार व आरती कर अमित जोगी का स्वागत किये ।

शिवपूरी जामुल में अजीत जोगी छात्र संगठन के ज़िलाअध्यक्ष संजय गुरुपंच व प्रदेश सचिव उमेश निर्मलकर के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने 101 किलोग्राम फूलों से बने पुष्पहार को हाइड्रा (क्रेन) के माध्यम से अमित जोगी जी को माला पहनाकर गाजे बाजे व फटाके फोड़ स्वागत किये व जोगी ज़िंदा हैं के नारों से पूरे जामुल को गुंजा दिया ।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के कोर कमेटी मेंबर जहीर खान ने नव प्रवेशी सदस्यों का पुष्पहार से स्वागत किया।

तत्पश्चात अमित जोगी ने जागृति युवा मंच शिवपुरी जामुल द्वारा स्थापित गणेश जी की पूजा अर्चना की जिसके बाद 300 आरती की थालियों को सजाकर 300 महिलाओं ने अमित जोगी को सांस्कृतिक महोत्सव के मंच तक पहुँचाया ।

जोगी ने मंच पर आते ही कार्यक्रम में आए हज़ारों की संख्या में उपस्थित जनता का अभिवादन किया व छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना की जिसके पश्चात जोगी जी ने जनता को संबोधित करते हुवे अपने पार्टी की मूल 10 कदम ग़रीबी ख़त्म से जनता को अवगत करवाया और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के “शपथपत्र” (10 कदम गरीबी ख़त्म) l

1 – अनुसूचित जाति-जनजाति, अतिपिछड़ा एवं आर्थिक रूप से कमजोर अन्य सभी वर्गों के परिवारों को 5 लाख रु , बेटी के जन्म होने पर 1 लाख रु।

2 – आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और पंजीकृत बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 3000 रु, वृद्धजनों को 4500 रु पेंशन।

3 – धान का समर्थन मूल्य 4000 रु प्रति क्विंटल। प्रति वर्ष, प्रति एकड़ 10 हज़ार रु सहायता और बिजली फ्री।

4 – 15 वर्ष से काबिजदारो को पट्टा। कच्चे मकान वालों को 2 बेडरूम “जोगी आवास” ।

5 – 8 वर्षो से कार्यरत अनियमित कर्मचारियों का नियमतिकरण। सरकारी,निजी संस्थानों में स्थानीय युवाओं को 95% आरक्षण ।

6 – सालाना 1 करोड़ रु से कम आय वाले स्वरोजगार और व्यवसाय को राज्य के सभी टैक्स से छूट।

7 – सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज एवं सभी का कैशलेस मुफ्त इलाज।

8 – छात्र-छात्राओं को देश- विदेश में उच्च शिक्षा हेतु 100% अनुदान।

9 – दारू की जगह दूध की दुकानें खुलेंगी। राज्य में दुग्ध क्रांति लायी जायेगी।

10 – गिरौदपुरी, सोनाखान, राजिम और शिवरीनारायण धाम का 5000 करोड़ की लागत से विश्वस्तरीय विकास।

विभिन्न विषयों पर जनता को संबोधित किया जिसका जनता ने ज़ोरदार तालियों व जोगी ज़िंदा है के नारों से स्वागत किया|

  • Related Posts

    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें
    दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की माटी से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका में अपनी पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले के गणेश कुमार कर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply