एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर समोदा में सम्पन्न हुआ

शेयर करें

दुर्ग // छ.ग. शासन के लोक हित में संचालानय छ.ग. के दिशा निर्देशानुसार जिला आयुर्वेद अधिकारी दुर्ग के मार्गदर्शन पर विकास खण्ड दुर्ग स्तरीय एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर शासकीय प्राथमिक शाला समोदा प्रांगण में सम्पन्न हुआ जिसमें 453 हितग्राही लाभ लिए।

सर्व प्रथम कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य सरपंच ग्राम पंचायत समोदा भुनेश्वरी देखमुख ने धनवंतरी माँ के तैल्य चित्र की पूजा अर्चना व माल्यार्पण कर किया।
विकास खण्ड स्तरी एक दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में आयुर्वेदिक,होम्योपैथिक एवं युनानी पद्धति से हितग्राहियों का ईलाज किया जिसमें मुख्य रूप से खांशी, बुखार, खुन की कमी, मधुमेह, हाथ पैर में दर्द, पेट संबंधी समस्या, चर्म रोग, कमजोरी तथा विशेष रुप से महिलाओं एवं बच्चों को होने वाली समस्त रोगों का निःशुल्क जाँच व चिकित्सा एवं औषधी वितरण किये।

शिविर प्रभारी डाँ. मणिन्द्र मोहन श्रीवास्तव ने शिविर में उपस्थित हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऋतु अनुसार खान पान करे तथा मौसमी बिमारी के बारे में जानकारी दिये।
शिविर में मुख्य रूप से डाँ. टिकेश्वरी गणवीर, डाँ. समलित ठाकुर, डाँ. जितेन्द्र कामड़े, डा. जागृति चन्द्राकर , डाँ. शिवनी सिन्हा, डाँ. सबीना अंसारी के अलावा आयुष चिकित्सालय सिरसा खुर्द के स्वाथय सहायक महेश बंजारे, मणिराम सिन्हा ,खिलेन्द्र देशमुख, विजय कुमार, चन्द्रपाल साहू ने अपनी सेवायें दी।

  • Related Posts

    कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों…

    और पढ़ें
    एग्रीस्टैक में पंजीयन और डिजिटल सर्वे में फसल का अंकन अनिवार्य, भौतिक सत्यापन के भी निर्देश
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में किसानों को कृषि के क्षेत्र में और अधिक संबल प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। मंत्रालय महानदी भवन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply