जामुल // जामुल नगर पालिका स्थित दुर्गा मंदिर के पास आज आज सुबह करीब 9:30 से 10 बजे सुबह को बड़ा हादसा हो गया। हाइवा सीजी 07 बीजी 2282 की चपेट में खेरधा निवसी मनीष टंडन पिता रामनाथ टंडन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्राशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया था ।
सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी जा रही है। बताया जा रहा है कि आक्रोशित लोग 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग किये हैं। साथ ही परिवार के आश्रित को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है। यहाँ के आस पास निवासियों का कहना है कि यहां आये दिन अक्सर हादसे होते रहते हैं, और यहां भारी वाहन काफी तेज रफ्तार से गुजरते रहते हैं। बताये अनुसार मृतक अपने माता – पिता का एकलौता बेटा था l










