पाॅवर हाउस ब्रिज के नीचे अवैध कब्जा करने वाले के खिलाफ हुई कार्यवाही

शेयर करें

भिलाई // नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा अवैध कब्जा करने वालों पर निगरानी करते हुए उनके विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है, जोन 03 मदर टेरेसा नगर क्षेत्र में निगम के राजस्व विभाग की टीम ने पाॅवर हाउस ब्रिज के नीचे सड़क पर अवैध कब्जा कर व्यवसाय कर आवागमन को बाधित करने वालों को बेदखल कर सामग्री को जप्त किया गया। वही संतोषीपारा मे महिला के मकान पर किये गये अवैध कब्जा को मुक्त कराया। इसके अलावा बसंत टाॅकिज के समीप एक ही दुकान पर दो भाईयो द्वारा अवैध होने शिकायत पर दोनों पक्षों को भूमि स्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया है।

निगम क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसने निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किये है राजस्व अमला अपने क्षेत्र का निगरानी करते हुए उन पर कार्यवाही कर रहे है।

जोन 03 के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम ने बताया कि जोन आयुक्त के निर्देश पर निगम की टीम ने अलग अलग कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि वार्ड 35 संतोषीपारा निवासी लच्छण बाई के मकान को उसके भाई संतलाल देशलहरे ने कब्जा कर लिया था, जिसकी शिकायत मिलने पर निगम की टीम मौके पर पहुंची जांच पश्चात महिला की शिकायत सही पाई गई जिस पर कब्जा करने वाले उसके भाई को समझाईश के साथ मकान का ताला खुलवाकर कब्जे से मुक्त कराया गया। इसी तरह बसंत टाॅकीज के समीप रमेश चौधरी एवं दुर्गेश चौधरी के दुकान को अवैध होने की शिकायत निगम मे दर्ज कराया गया है, निगम की टीम स्थल पर पहुंची तब दोनो पक्षों से दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए जिस पर निगम आयुक्त के निर्देश पर दोनो पक्षों को 24 घंटे के भीतर भूस्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने का समय दिया गया है।

सामान फैलाकर व्यवसाय करने वाले विरूद्ध हुई कार्रवाई –
पाॅवर हाउस चौक पर ब्रिज के नीचे अव्यवस्थित तरीके से व्यवसाय करने वाले के विरूद्ध निगम की टीम ने बेदखली की कार्रवाई किए। गौरतलब है कि पाॅवर हाउस चौक में सड़क किनारे सामान बेचने वालों को व्यवस्थित तरीके व्यवसाय करने के लिए नई गुमटियां बनाकर आवंटित किया गया है, निगम से गुमटी आवंटित कराने के बावजूद उसे छोड़कर कुछ लोग सड़क पर सामान फैलाकर व्यवसाय कर रहे थे जिससे चौक पर आने जाने वाले वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही थी ।जिसे देखते हुए जूता चप्पल और आटो सर्विसिंग करने वालों को बेदखल कर उनके सामान को जप्त किया गया। कार्यवाही के दौरान केशव सोनारे, जयंत मेश्राम, मनहरण साहू, अनिल देशमुख, दिनेश चैहान सहित जोन 03 के कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply