31000 रुद्राक्ष वितरण की तैयारी पूरी, पाटन से निकलेंगे कांवड़ियां टोलाघाट में होगा दिव्य रुद्राभिषेक

शेयर करें

दुर्ग // बोल बम कांवर यात्रा समिति की बैठक ग्राम ठाकुराइन टोला (पाटन) में आयोजित हुई। बोल बम कांवर यात्रा समिति पाटन द्वारा 13 वर्षों से लगातार काँवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस सावन माह में भी 21 अगस्त 2023 सोमवार को धूमधाम के साथ पुराना बाजार चौक पाटन से टोलाघाट के लिए काँवर यात्रा निकलेगी। टोलाघाट में शिवभक्तों को 31000 रुद्राक्ष का वितरण किया जाएगा। बोल बम कांवर यात्रा की तैयारी को लेकर जिंतेंद्र वर्मा के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुआ।

बोल बम कांवर यात्रा में लगभग 50,000 से अधिक नागरिकों के आने का अनुमान है। जिसे देखते हुए बोल बम कांवर यात्रा के संयोजक जिंतेंद्र वर्मा ने समिति के सदस्यों व ग्रामीणों के बीच कार्य विभाजन कर व्यवस्था की जिम्मेदारी सबको दी है। बैठक में भोजन व्यवस्था, रुद्राक्ष वितरण व्यवस्था, मंच व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, पूजा व्यवस्था, मीडिया व्यवस्था, अतिथि व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए कार्य विभाजन कर सबको जिम्मेदारी दी गई है। बोल बम कांवर यात्रा की तैयारी पूरी हो चुकी है। आमंत्रण कार्ड भी बंट चुका है। आज बैठक के बाद संयोजक एवं सभी सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर व्यवस्था सुनिश्चित की।

बैठक में प्रमुख रूप से इस अवसर पर समिति के माधव प्रसाद वर्मा, विनोद साहू, दिलीप साहू, गिरधर वर्मा, योगेश भाले, पूनेंद्र सिन्हा, पूनम सिन्हा, संजू वर्मा, पदमान साहू, मिलन देवांगन, गजेन्द्र साहू, केवल देवांगन, केशव बंछोर, सागर सोनी, संजु वर्मा,राजेन्द्र वर्मा, वासु वर्मा,जयप्रकाश साहू, समीर बंछोर, रमेश वर्मा, अभय पटेल, महेश लहरी, ध्रुव साहू, छविराम निषाद, द्रोण चंद्राकर, गोपीचंद धरमगुड़ी, मुकुंद साहू, दामोदर चक्रधारी, ओंकार कौशिक, सुनील वर्मा, नीलमणि साहू, योगेश्वर साहू, नारद सेन, भूषण, जगतपाल, सुखराम सहित बड़ी संख्या में बोल बम काँवर यात्रा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 79 करोड़ 38 लाख 78…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply