मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने ली सुगम निर्वाचन के लिए गठित राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक

शेयर करें

रायपुर // मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले की अध्यक्षता में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में सुगम निर्वाचन के लिए गठित राज्य स्तरीय संचालन समिति (State Steering Committee on Accessible Election) की बैठक हुई। श्रीमती कंगाले ने बैठक में सुगम मतदान के लिए मतदान केंद्रों में दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों के प्रशिक्षण के दौरान उन्हें इन सुविधाओं के बारे में समुचित जानकारी और दिशा-निर्देश प्रदान करने को कहा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने बैठक में मतदान केंद्रों में व्हील-चेयर की उपलब्धता तथा दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को घर से लाने और वापस ले जाने की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों तक मतदाताओं की सुगम पहुंच, शौचालय, रैंप, साइनेज और पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा कर इनकी समुचित व्यवस्था के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिपिन मांझी, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शारदा अग्रवाल, समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक पंकज वर्मा, लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक आर. पाण्डेय, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता हेमंत अरोरा तथा पियाली फाउंडेशन की निदेशक डॉ. मीता मुखर्जी भी राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक में उपस्थित थीं।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply