जुआ, सट्टा, ऑनलाईन गैम्बलिंग एवं अवैध शराब के विरूद्ध और अधिक प्रभावी कार्यवाही के दिये गये निर्देश

शेयर करें

रायपुर // पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा द्वारा आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम द्वारा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों एवं रेंज पुलिस महानिरीक्षकों की बैठक ली गई। बैठक में विगत माह में जिलों के द्वारा उपरोक्त अपराधों के विरूद्ध की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई एवं पुलिस अधीक्षकों को ऑनलाईन गैम्बलिंग, जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरूद्ध और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं इन गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर एवं प्रभावी वैधानिक तथा प्रतिबंधक कार्यवाही किये जाने निर्देश दिये गये।

बैठक में चिटफंड कम्पनियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि जिन प्रकरणों में माननीय विशेष न्यायालय द्वारा कुर्की, नीलामी का आदेश किया जा चुका है, उन प्रकरणों की सम्पत्तियों की शीघ्र नीलामी की जाकर प्राप्त राशि निवेशकों को वापस की जावे। इस दिशा में त्वरित कार्यवाही करें।

आगामी प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सक्रिय अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों को सूचीबद्ध कर कुख्यात अपराधियों के खिलाफ एन.एस.ए एवं जिला बदर के तहत् प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने एवं फरार अपराधियों एवं वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि आगामी दिनों में पुलिस मुख्यालय द्वारा जिलों में की जा रही कार्यवाही की साप्ताहिक समीक्षा की जावेगी। अतः पुलिस अधीक्षकगण विशेष रूचि लेकर इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों…

    और पढ़ें
    एग्रीस्टैक में पंजीयन और डिजिटल सर्वे में फसल का अंकन अनिवार्य, भौतिक सत्यापन के भी निर्देश
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में किसानों को कृषि के क्षेत्र में और अधिक संबल प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। मंत्रालय महानदी भवन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply