देहरादून। सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो के जरिए पवनदीप राजन पूरे देश में पॉपुलर हो गए हैं। उनके फैंस की तादाद दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। इसी बीच वो 6 महीने बाद अपने होम टाउन चंपावत पहुंचे हैं। उत्तराखंड के छोटे से शहर चंपावत में उनका जोरदार स्वागत हुआ, वहीं देहरादून में भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उनको सम्मानित किया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उन्हें इंडियन आइडल जीतने का आशीर्वाद और एक शॉल उपहार के तौर पर दिया। उत्तराखंड के लोग पवनदीप की सफलता से बहुत खुश हैं। वहां के लोगों का मानना है कि पवनदीप ने पूरे स्टेट का नाम रोशन किया है।
पवनदीप के फैंस और घर वालो भी बहुत खुश हैं। पवनदीप राजन इंडियन आइडल 12 के सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। उनके फैंस को लगता है कि वो इंडियन आइडल के विनर भी हो सकते हैं। वही फैन्स को पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी बेहद पसंद है और वो उन दोनों के डुवेट सॉन्ग्स के दीवाने हैं। ‘इंडियन आइडल 12’ में पवनदीप और अरुणिता ने साथ में कई गाने गाए हैं।








