इंडियन आइडल 12 फेम पवनदीप राजन का उत्तराखंड में भव्य स्वागत, CM तीरथ सिंह रावत ने किया सम्मानित

शेयर करें

देहरादून। सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो के जरिए पवनदीप राजन पूरे देश में पॉपुलर हो गए हैं। उनके फैंस की तादाद दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। इसी बीच वो 6 महीने बाद अपने होम टाउन चंपावत पहुंचे हैं। उत्तराखंड के छोटे से शहर चंपावत में उनका जोरदार स्वागत हुआ, वहीं देहरादून में भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत  ने उनको सम्मानित किया।  

Advertisements
KWBD

प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उन्हें इंडियन आइडल जीतने का आशीर्वाद और एक शॉल उपहार के तौर पर दिया। उत्तराखंड के लोग पवनदीप की सफलता से बहुत खुश हैं। वहां के लोगों का मानना है कि पवनदीप ने पूरे स्टेट का नाम रोशन किया है।

  पवनदीप के फैंस और घर वालो भी बहुत खुश हैं। पवनदीप राजन इंडियन आइडल 12 के सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। उनके फैंस को लगता है कि वो इंडियन आइडल के विनर भी हो सकते हैं। वही फैन्स  को पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी बेहद पसंद है और वो उन दोनों के डुवेट सॉन्ग्स के दीवाने हैं। ‘इंडियन आइडल 12’ में पवनदीप और अरुणिता ने साथ में कई गाने गाए हैं।

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *