बिजली की बेवक्त कटौती से धमधा सहित 25 ग्रामीण क्षेत्र परेशान

शेयर करें

धमधा // भले ही सरकार बिजली की अवैध कटौती नहीं किए जाने के निर्देश अधिकारी -कर्मचारियों को दिए हैं। सरकार के निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। कंपनी द्वारा मैनेजमेंट के नाम पर सुबह-शाम किसी भी वक्त बिजली की आपूर्ति घंटो भर बंद की जा रही है। रात में तो मानो पांच घंटे ही बिजली रहती है ।इसको लेकर ग्रामीणों व नगर वासियो में नाराजगी देखी जा रही है। बिजली कंपनी के अधिकारी बेवजह कटौती कर लोगों को परेशान कर रहे है।

मालूम हो कि ग्राम सिरनाभाटा,डगनिया,रहटादाह,नंदवाय,नंदेली,देवरी,भरनी,बिरझापुर,रक्सा,पेंड्री,परोडा,दानीकोकडी,तितुघाट, सोनेसरार सहित आसपास के करीबन 21 से 25 गांव के ग्रामीण व नगरवासी विद्युत की समस्या से खासे परेशान है बिजली के आंख मिचौली ने लोगो का जीना हराम कर दिया है । धमधा सहित गांव के लोग खासे परेशान रहते है, दिन – रात विद्युत का आना जाना लगा रहता है।यहां अधिकतर बिजली गुल रहने से विद्युत उपकरण भी बिगड़ रहे है । लोगो के मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पाते, यूं कहा जाय यहा इन दिनों विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, लोगो को न दिन में चैन है, न रात में आराम पांच मिनट के लिए बिजली आती है, और दो घंटों के लिए गुल हो जाती है । ग्रामीण दिन तो क्या रात में भी बिजली के गुल होने से उमस और गर्मी से खासे परेशान है।अधिकारी कर्मचारियों से बात की जाती है तो वह तकनीकी खराबी का कारण बता देते हैं जबकि हकीकत यह है कि बिजली की अवैध कटौती की जा रही है।

इससे नगर वासियो से चर्चा के दोरंबताय की रात में घर से बाहर निकलने पर सांप और बिच्छु के काटने का भय बना रहता है, पूरे दिन में 15 से 20 बार बिजली की सप्लाई बंद की जा रही है। जिससे धमधा नगर व ग्रामीण काफी परेशान है। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली के पोल काफी झुके हुए जहाँ देखने को मिलते है की इन झुके हुए पोल की वजह से बार बार तार ट्रिप होकर बिजली गुल हो जाती है जहाँ किसान की फसलें बोर न चलने की वजह से पानी की मात्रा पर्याप्त मात्रा में नही मिलने से खराब हो जाती है इसका निराकरण जल्द नही होने पर नगरवासी व ग्रामीण ने बिजली विभाग के घेराव करने की बात कही है व सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उग्र आंदोलन के लिए स्थानीय संगठनों में चर्चा का विषय बना हुआ है ।

इस संबंध में दुर्ग जिले के ई ई ए. के. बिजोरा ने बताया है कि धमधा नगर के बिजली गुल की जानकारी मुझे आपसे पता चल रहा है ए ई नवीन साहू धमधा द्वारा ऐसी जानकारी मुझे आज दिनांक तक प्राप्त नही है। ऐसा क्यों हो रहा है दिखवाता हु।

  • Related Posts

    अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट से सशक्त होगी पुलिस विवेचना
    • May 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ के राजामहल के पास क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल लैब) का विधिवत शुभारंभ किया। इस अत्याधुनिक…

    और पढ़ें
    नक्सल मुक्त बीजापुर में विकास की नई सुबह, पुनर्वासित महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण से मिल रहा रोजगार का अवसर
    • May 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कभी नक्सल हिंसा की छाया से प्रभावित रहा बीजापुर अब विकास, विश्वास और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहा है। माओवाद के अंत के बाद जिला तेजी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *