दुर्ग में चंदन-तिलक के साथ रोका-छेका अभियान शुरू: विधायक एवं महापौर बाकलीवाल ने गौठान में मवेशियों का पूजा-अर्चना कर शुरू किया अभियान

शेयर करें


दुर्ग । नगर निगम सीमा अंतर्गत गोकुल नगर पुलगांव स्थित
छत्तीसगढ़ की पुरानी परंपरा रोका छेका पर राज्य शासन के निर्देशानुसार आज नगर निगम द्वारागोकुल नगर पुलगांव स्थित गोठान में विधायक अरुण वोरा और महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने शहर से पकड़कर लगाए आवारा मवेशी का तिलक व आरती उतार कर गौठान में सुरक्षित रखा है। इस मौके पर लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू,शहर अध्यक्ष गया जी पटेल,शिक्षा विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया,सतीश देवांगन,एल्डरमेन रत्ना नारमदेव,अजय गुप्ता, युवा नेता संदीप वोरा,स्वस्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,बाजार एव अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा,प्रकाशधर दीवान हमर गौठान समिति के सदस्यगण महिला स्व सहायता संचालन मौजूद थे।
गोकुल नगर गौठान में समिति के सदस्यों के साथ बैठक ली गई बैठक में निर्देश दिया गया कि मवेशियों के उचित देखभाल एवं पशुओ के चारे की व्यवस्था करेंगे।रोकाछेका की परंपरा आज पुलगांव स्थित गौठान में निभाई गई। इसके लिए निगम द्वारा तैयारियां की गई। इसमें पारंपरिक पद्धति के अंतर्गत रोका छेका की रस्म किया गया।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी फसल बुवाई के पूर्व खुले में चराई कर रहें पशुओं को नियंत्रण में रखने हेतु रोका छेका प्रथा प्रचलित है, जिसमें फसल बुवाई को बढ़ावा देने तथा पशुओं के चरने से फसल को होने वाली हानि से बचाने के लिए पशुपालक शहर वासियों द्वारा पशुओं को बांधकर रखने अथवा पहटिया, चरवाहों की व्यवस्था इत्यादि का कार्य किया जाता है। इससे दो फसल का रास्ता भी खुल जाता है।रोका-छेका प्रथा अंतर्गत को गौठान में आज विधायक श्री अरुण वोरा ऒर महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने पशुओं के प्रबंधन व रखरखाव की उचित व्यवस्था हेतु निगम द्वारा प्रबंधन समिति को दी गई है और उनके साथ बैठक ली गई कहा पहटिया, चरवाहे की व्यवस्था में पशुओं का गौठानों में व्यवस्था सुनिश्चित करने विद्यायक एव महापौर ने निर्देश दिये गये है।वर्षा के मौसम में गौठानों में पशुओं के सुरक्षा हेतु व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करने तथा वर्षा से जलभराव की समस्या दूर करने के लिए गौठानों में समुचित व्यवस्था तथा गौठान परिसर में पशुओं के बैठने हेतु कीचड़ आदि से मुक्त स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित व्यवस्था की गई है। वर्षा/बाढ़ से को गोधन न्याय योजना अंतर्गत क्रय गोबर, उत्पादक वर्मी कंपोस्ट एवं सुपर कंपोस्ट को सुरक्षित रखने के प्रबंध किए जाने के निर्देश दिये गए हैं।
निगमायुक्त श्री हरेश मंडावी ने गौठान में पर्याप्त मात्रा चारा, पैरा आदि की व्यवस्था तथा गौठान से संबंधित समूह द्वारा उत्पादित सामग्री का प्रदर्शन किये जाने के निर्देश दिये गए हैं।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    हर खेत का हो डिजिटल सर्वे, हर किसान का हो पंजीयन -कलेक्टर
    • August 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण योजना एवं अन्य कृषि सांख्यिकी योजनाओं के संबंध में वार्षिक प्रशिक्षण आज पीडब्ल्यूडी सभागार में सभी अनुविभागीय अधिकारी, उप संचालक…

    और पढ़ें
    फर्जी वेबसाइट से खाद्य लाइसेंस के नाम पर ठगी, कारोबारियों को सावधान रहने की अपील
    • August 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने खाद्य कारोबारियों को फर्जी वेबसाइटों और अधिक राशि वसूलने वाले बिचौलियों से सावधान रहने की अपील की है। विभाग के संज्ञान में…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *